फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएचसी में घुस महिला डॉक्टर से छेड़छाड़ के बाद मारपीट, बेहोश

Mon, 17 Jun 2019 11:16 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोहर(मंडी)/शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

कोलकाता में डॉक्टरों से मारपीट का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब प्रदेश के मुख्यमंत्री के गृहक्षेत्र सराज में भी महिला डाक्टर से मारपीट का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पीएचसी थाची में शनिवार शाम ड्यूटी के दौरान महिला एमबीबीएस डॉक्टर के साथ नशे में धुत एक युवक ने गालीगलौज और मारपीट की। हंगामे के बीच महिला डॉक्टर बेहोश हो गई। वारदात के बाद से अब महिला डॉक्टर सदमे में है और सेवाएं देने की स्थिति में नहीं है।

पुलिस ने महिला डॉक्टर की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ ओट थाने में केस दर्ज किया है। उधर, जिला एवं प्रदेश मेडिकल एसोसिएशन ने चौबीस घंटे में कार्रवाई न होने की सूरत में आंदोलन की चेतावनी दी है।

विज्ञापन

जांच करेगी सरकार, कार्रवाई होगी : परमार 

पुलिस के अनुसार पीएचसी थाची में शनिवार शाम महिला चिकित्सक ड्यूटी पर थी। इसी दौरान आरोपी युवक नशे में धुत होकर पीएचसी थाची जा पहुंचा। उसने महिला डॉक्टर से अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया।

जब चिकित्सक ने विरोध किया तो युवक डॉक्टर से मारपीट करने लगा। इस सबके बीच डॉक्टर बेहोश हो गई। डॉक्टर को बेहोश देख नशेड़ी युवक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

बीएमओ जंजैहली डॉ. दुनी चंद ने बताया कि वह मामले की जांच कर रहे हैं। थाची में जांच के बाद रिपोर्ट आला अधिकारियों को सौंपेंगे। एसपी गुरदेव चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने पर केस दर्ज किया है। आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा। 

स्वास्थ्य मंत्री विपिन सिंह परमार ने कहा कि अगर डॉक्टर के साथ इस तरह का व्यवहार किया गया है तो आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा, कार्रवाई होगी। सरकार मामले की पूरी जांच करेगी। 
विज्ञापन

मेडिकल एसोसिएशन की आपात बैठक, आंदोलन को चेताया

डॉक्टर से मारपीट की घटना के बाद हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारी संघ ने आपात बैठक कर सरकार को आंदोलन की चेतावनी जारी कर दी। मंडी इकाई अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र रुड़की और महासचिव डॉ. विशाल जम्वाल ने कहा कि डॉक्टर से मारपीट की घटना निंदनीय है।

24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो 18 जून को मंडी जिले के सभी स्वास्थ्य संस्थानों की ओपीडी 2 घंटों के लिए स्थगित की जाएगी। मेडिकल स्टाफ को पर्याप्त सुरक्षा समेत मांगों को पूरा न करने पर हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य अधिकारी संघ काला बिल्ला लगाकर विरोध प्रदर्शन जारी रखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें