फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने साथ जाने वाले दोस्तों का नाम पूछा तो युवक ने दे दी जान

Sun, 16 Jun 2019 09:08 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला,घुमारवीं (बिलासपुर)
विज्ञापन
विज्ञापन

घुमारवीं उपमंडल के तहत आने वाली गतवाड़ पंचायत के गांव चकराणा के रहने वाले 20 वर्षीय युवक ने उस समय अपनी जान दे दी जब उसके पिता ने उसके साथ घूमने जाने वाले दोस्तों के बारे में पूछा।

विज्ञापन


हालांकि युवक को बिलासपुर अस्पताल से शिमला आईजीएमसी उपचार के लिए रेफर किया गया था, लेकिन सल्फास की गोलियों के ज्यादा सेवन किए जाने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जबकि शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार चकराणा गांव का रहने वाला साहिल (20) पुत्र राकेश कुमार जोकि आईटीआई का छात्र है, वह अपने दोस्तों के साथ कमरूनाग जाने की जिद कर रहा था।
विज्ञापन


इस पर घर वालों ने युवक से पूछा कि उसके साथ कौन जा रहा है जिस पर युवक ने बताया कि वह अपने दोस्तों के साथ जा रहा है। पिता ने जब दोस्तों का नाम पूछा तो वह गुस्से में आ गया।

परिजनों ने कहा कि वह दोस्तों का नाम बता कर जा सकता है लेकिन युवक ने कुछ नहीं बताया। इस बात के ऊपर ही युवक तैश में आ गया और उसने सल्फास की गोलियों का काफी मात्रा का सेवन कर लिया।

विज्ञापन

ज्यादा मात्रा में गोलियां खाने से मौत

इस बात का पता घर वालों को तब चला जब युवक की तबीयत खराब होना शुरू हो गई। वह उल्टियां करने लग गया जिससे उसकी हालत बिगड़ती देख उसके परिजन उसे स्थानीय अस्पताल भराड़ी ले गए लेकिन युवक की गंभीर स्थिति देखते हुए उसे डाक्टरों ने आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया।

ज्यादा मात्रा में गोलियां खाने से उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई थी जिसके कारण उसे बचाया नहीं जा सका और उसकी मृत्यु हो गई। युवक के पिता एक दिहाड़ीदार हैं और अपने परिवार का जीवनयापन कर रहे हैं। 

भराड़ी थाना से जांच अधिकारी आईजीएमसी शिमला पहुंचे और उन्होंने युवक का पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। डीएसपी राजेंद्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि भराड़ी थाना में मामला दर्ज कर दिया गया है तथा युवक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें