फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चलती कार में दुष्कर्म मामले में महिला आयोग का एसपी शिमला को नोटिस

Sat, 04 May 2019 10:30 AM IST
Krishan Singh दीपक मेहता, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

राजधानी शिमला में चलती कार में छात्रा से दुष्कर्म मामले में राज्य महिला आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने पुलिस अधीक्षक शिमला को नोटिस जारी कर एक हफ्ते में रिपोर्ट तलब की है।

विज्ञापन


इसके अलावा पीड़ित छात्रा को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश भी दिए हैं। राज्य महिला आयोग ने अमर उजाला की खबर पर संज्ञान लेते हुए एसपी को नोटिस जारी किया है।

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. डेजी ठाकुर ने कहा कि राजधानी में हुई यह घटना शर्मसार करने वाली है। इससे पता चलता है कि अब राजधानी में भी महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। राज्य महिला आयोग के सदस्य सचिव जीसी नेगी ने बताया कि आयोग इस पूरे मामले पर सख्ती से नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन


पुलिस युवती को सुरक्षा मुहैया करवाए। यदि इस मामले में चश्मदीद या उसके परिवार की महिलाएं आयोग के समक्ष सुरक्षा की गुहार लगाते हैं तो आयोग की ओर से उनको भी सुरक्षा दिलाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें