फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति से अलग रह रही महिला की मायके में हत्या, रातोंरात जलाया

Mon, 25 Jun 2018 10:16 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
विज्ञापन
विज्ञापन

पति से अलग रह रही महिला की मायके में हत्या का मामला सामने आया है। आरोप है कि महिला को पीट-पीटकर मार डाला और मायका पक्ष ने उसका रातोंरात अंतिम संस्कार भी कर दिया। मामला हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले का है। महिला न ही अपने पति के साथ रहना चाहती थी और न ही मायका पक्ष के साथ।

विज्ञापन


सूत्र बताते हैं कि महिला पति का घर छोड़ दूसरे धर्म के एक युवक के साथ रह रही थी। मामले की सूचना मिलते ही पांवटा की माजरा पुलिस ने मायका पक्ष के लोगों के खिलाफ धारा 302, 201 व 34 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस दिन भर मायका पक्ष के लोगों से पूछताछ करती रही। पोस्टमार्टम न होने के चलते पुलिस अब डीएनए जांच कराने जा रही है। उधर, इस मामले को ऑनर किलिंग से जोड़कर भी देखा जा रहा है।

विज्ञापन

न तो पति के साथ रहना चाहती है और न ही मायके में

पुलिस के अनुसार पांवटा के कोलर निवासी महिला की शादी रामपुर भारापुर में हुई थी। विवाहिता पति के साथ नहीं रहना चाहती थी। 13 जून को महिला घर से चली गई। उसके पति ने माजरा पुलिस थाने में पत्नी की गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाया।

इसके बाद महिला खुद थाने पहुंच गई और बयान दिया कि वह न तो पति के साथ रहना चाहती है और न ही मायके में। मामला एसडीएम कोर्ट पहुंच गया। कोर्ट ने बालिग होने के चलते महिला को कहीं भी रहने की आजादी दी। बताया जाता है कि कोर्ट के निर्णय के बाद मायका पक्ष बेटी को अपने साथ ले गया था।
विज्ञापन

लिए जा रहे बयान

पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। मायका पक्ष और पड़ोसियों के बयान लिए जा रहे हैं। हत्या के आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हत्या और साक्ष्य मिटाने के मामले से पूरी तफ्तीश के बाद ही पर्दा उठेगा। अभी पुलिस के हाथ यह साक्ष्य भी नहीं लगा है कि अंतिम संस्कार किसका हुआ है। डीएनए रिपोर्ट से ही इसका खुलासा हो पाएगा। - प्रमोद चौहान, डीएसपी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें