फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपी मेजर ने खोला राजः शैलजा का इनकार करना बना हत्या की वजह

Mon, 25 Jun 2018 09:34 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी निखिल राय हांडा ने शैलजा की हत्या की बात कबूल कर ली है। उसका कहना है कि वह शैलजा से शादी करना चाहता था, लेकिन वह लगातार इससे इनकार कर रही थी। इसीलिए उसने शैलजा की हत्या कर दी।

विज्ञापन

 

शैलजा इसके लिए राजी नहीं थी

- फोटो : अमर उजाला
इससे पूर्व, तफ्तीश के दौरान पुलिस को शैलजा के मोबाइल पर निखिल के नंबर से लगातार कॉल आने की जानकारी मिली तो वह उसकी तलाश में जुट गई। आधा दर्जन टीमें बनाकर दिल्ली-एनसीआर में भेज दी गईं। एक टीम को मेरठ भी रवाना किया गया।

शैलजा
रविवार दोपहर मेरठ शहर में निखिल की कार देखे जाने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने फौरन रेड कर निखिल को हिरासत में ले लिया। उससे पूछताछ की गई तो वह इस संबंध में कोई भी जानकारी होने से इनकार करने लगा।

shailja
इसके बाद पुलिस टीम कार समेत निखिल को दिल्ली ले आई। यहां लाकर उससे पूछताछ शुरू की गई। पूछताछ के दौरान आरोपी ने शैलजा की हत्या करने की बात कबूल कर ली।

murder in delhi
निखिल हांडा ने बताया कि वह शैलजा से शादी करना चाहता था, लेकिन शैलजा इसके लिए राजी नहीं थी। उसके लगातार इनकार करने से वह काफी खफा था। इधर, अमित की पोस्टिंग यूएन के एक मिशन में होने वाली थी। शैलजा का पति के साथ विदेश जाना तय था।
विज्ञापन

murder in delhi - फोटो : अमर उजाला
उसने शैलजा की विदेश जाने से पहले ही हत्या कर दी। फिलहाल मेजर निखिल की तैनाती दीमापुर, नगालैंड में थी, वहीं अमित नगालैंड से ट्रांसफर होकर दिल्ली आ गए थे। इसके बाद ही उनकी पोस्टिंग विदेश में होने की बात आई थी। इस बात को लेकर निखिल काफी चिंतित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें