फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की मौत के बाद पत्नी गायब, बेटे ने अस्पताल में किया हंगामा

Mon, 20 Feb 2017 09:50 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
पिता की मौत के बाद मां के गायब हो जाने से बेटे ने आईजीएमसी शिमला के ड्यूटी रूम में हंगामा कर दिया। ड्यूटी रूम के दरवाजों पर लातों की बरसात की और इन्हें तोड़ दिया। हंगामा देख डॉक्टर घबरा गए। पुलिस को बुलाना पड़ा और किसी तरह इसे शांत करवाया गया।
विज्ञापन


इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में शिमला के एक व्यक्ति को गंभीर बीमारी के कारण अस्पताल में दाखिल किया था। शनिवार को परिजनों के कहने पर मरीज को छुट्टी दे दी गई। मरीज बिस्तर से उठा चक्कर आ गया और नीचे गिर गया।

इसके बाद चिकित्सकों ने मरीज को दोबारा भर्ती किया। उसके लीवर को काफी नुकसान हो गया था और उसे खून की उल्टियां हो गईं। देर शाम मरीज की मौत हो गई। इसी दौरान इस व्यक्ति की पत्नी वहां से गायब हो गई और लौटकर नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नहीं लौटी मां तो बेटे ने खोया होश

अचानक महिला के गायब होने के बाद वहां पर मौजूद बेटे ने आपा खो दिया। डॉक्टरों के साथ गाली गलौज शुरू कर दी। मौजूद डॉक्टर और स्टाफ सहम गया। डॉक्टर ड्यूटी रूम में भाग गए और अंदर से कुंडी लगा दी।

युवक ने ड्यूटी रूम के दरवाजे पर लात मारना शुरू कर दी। दरवाजे की कुंडी टूट गई। डॉक्टरों ने इसकी सूचना प्रबंधन को दी। अस्पताल प्रबंधन ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को की और मौके पर पुलिस पहुंची। इसके बाद ही मामला शांत हो पाया।

मौके पर भेजी थी पुलिस
वार्ड में किसी व्यक्ति के अचानक आपा खोने की सूचना मिली थी। ऐसे में अन्य मरीजों को हानि न पहुंचे इसके लिए पुलिस व अन्य लोगों को भेज दिया गया था। - डॉ. रमेश चंद, - वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, आईजीएमसी

परिजन के गायब होने पर खोया आपा
इधर बताया जा रहा है कि मरीज की मौत से कुछ देर पहले उस महिला की बात हुई थी। किसी सामान को लेने के लिए वह बाहर गई, लेकिन लौट कर नही आई। ऐसे में मरीज की मौत होने पर वह युवक अपना आपा खो बैठा था।

यह बार बार सीसीटीवी की फुटेज पर महिला को खोजने की बात कह रहा था। ऐसे में प्रशासन व पुलिस आई तब जाकर युवक शांत हो गया। डॉक्टरों ने औपचारिकता पूरी करके व्यक्ति के शव को परिजनों के हवाले कर दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें