फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला में बंदरों के हमले में महिला की मौत, अस्पताल में उपचार के दौरान तोड़ा दम

Thu, 09 Jul 2020 10:44 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

शिमला शहर के कुफ्टाधार क्षेत्र में गुरुवार को बंदरों के हमले में एक महिला की मौत हो गई। महिला घर की छत पर कुछ काम कर रही थी, इसी दौरान बंदर उस पर झपट पड़े। बंदरों के डर से महिला छत से नीचे जा गिरी। महिला को तुरंत आईजीएमसी लाया गया जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। कुछ साल पहले मिडल बाजार में भी इस तरह का मामला पेश आया था। यहां भी एक महिला की छत से गिरने से मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक हरियाणा के यमुनानगर की रहने वाली राजबाला (56) पिछले 20 सालों से भी अधिक समय से बेटे और बेटी के साथ शिमला के कुफ्टाधार में रह रही थी। गुरुवार दोपहर को जब महिला छत पर गई तो यहां अचानक एक बंदर उस पर झपट पड़ा। महिला इस दौरान छत से सीधे नीचे जा गिरी। इसमें महिला को गंभीर चोटें आई थीं। 

विज्ञापन


  स्थानीय लोग महिला को तुरंत आईजीएमसी ले आए जहां उसकी मौत हो गई। महिला के शव को अस्पताल में रखा गया है। पुलिस पोस्टमार्टम के बाद महिला के शव को परिजनों के सुपुर्द करेगी। गौरतलब है कि शिमला शहर में बंदरों के आतंक से आम लोग परेशान हैं। इस समस्या को लेकर शहर में कई बार प्रदर्शन हो चुके हैं लेकिन लोगों को अभी तक इस समस्या से राहत नहीं मिली पाई है। आलम यह है कि रिज और मालरोड पर लोग अगर चलते फिरते कुछ खाना चाहते हैं तो नहीं खा सकते। बंदर अचानक झपटते हैं और सामान छीनकर ले जाते हैं। यही नहीं हर रोज बंदरों के हमले में घायल होने वाले लोग अस्पताल में उपचार करवाने पहुंचते हैं।   

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें