हिमाचल में बीते कई वर्षों से नियमितीकरण की राह देख रहे पीटीए शिक्षकों का मामला दोबारा हाईकोर्ट पहुंच गया। कैबिनेट की ओर से बीते दिनों नियमित करने के लिए फैसले को कोर्ट में चुनौती दी गई है। शुक्रवार को मामले की सुनवाई तय हुई है। मामले में पीटीए शिक्षक संघ और कुछ पीटीए शिक्षकों को भी प्रतिवादी बनाया है। बता दें कि दस साल के लंबे संघर्ष के बाद पीटीए शिक्षकों ने सुप्रीम कोर्ट से लेकर राज्य सचिवालय तक इसकी लड़ाई लड़ी है।