फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Solan: युवती ने अफसर पर लगाया छेड़छाड़ का आरोप, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को दी लिखित शिकायत

Sat, 28 Oct 2023 02:57 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, सोलन/घुमारवीं(बिलासपुर)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सोलन जिला स्वास्थ्य विभाग के कार्यालय में कार्यरत एक वरिष्ठ अधिकारी पर युवती ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। युवती ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को इसकी लिखित शिकायत भी दी है।  महकमे ने जांच कमेटी का गठन कर दिया है, जो तीन दिन में मामले की रिपोर्ट सौंपेगी। विभागीय कमेटी की ओर से युवती के भी बयान ले लिए हैं।

विज्ञापन


इस प्रकार का मामला आने के बाद सीएमओ कार्यालय के स्टाफ में भय का माहौल है। मामला सोमवार का बताया जा रहा है। आरोप है कि इस दौरान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने युवती के साथ छेड़छाड़ की।

इसके बाद युवती ने मामले की शिकायत मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने तुरंत इस मामले पर जांच बिठा दी। जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई कीजाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला ने लगाया अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाने का आरोप

पुलिस थाना घुमारवीं के तहत एक गांव की महिला ने एक युवक पर अश्लील हरकतें करने और वीडियो बनाने का आरोप लगाया है। साथ ही महिला ने इस बात की भी आशंका भी जाहिर की है कि कहीं आरोपी उसके वीडियो को वायरल न कर दे ।

शिकायत में महिला ने बताया है कि एक युवक कई दिनों से फोन कर रहा था। साथ ही बार-बार वीडियो कॉल कर परेशान करता था। एक दिन वह बाजार जा रही थी। रास्ते में एक कार चालक ने कार बैठने को कहा। वह भी कार में बैठ गई। कुछ दूरी पर फोन करने वाला युवक भी उस कार में बैठ गया।

उन्होंने उसे बाहर निकलने नहीं दिया और अश्लील हरकत की। साथ ही वीडियो भी बनाई। इसके बाद युवक ने वीडियो वायरल करने की धमकियां देनी शुरू कर दी। थाना प्रभारी घुमारवीं विपिन चौधरी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें