बिना तार के सुंदर नजर आ रही रही अब प्रतिबंधित सड़क, आकर्षक लग रही हैं रोशनी के लिए लगी स्ट्रीट लाइटें
विज्ञापन
बिजली केबल को डक्ट में बिछाने का कार्य पूरा अमर उजाला ब्यूरो शिमला। राजधानी में छोटा शिमला से शिल्ली चौक तक डक्ट का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। इसमें चार्ली विल्ला तक केबल को हटाकर डक्ट में डाल दिया है। पानी की सप्लाई लाइन को बिछाने का कार्य भी पूरा कर लिया है।
छोटा शिमला से चार्ली विला तक अब बिजली आकर्षक खंभों और उनमें लगी लाइट सड़क को आकर्षक बना रहे हैं। पुराने खंभों से लटके केबल, फाइबर लाइन और अन्य तार हटा दिए हैं। इससे प्रतिबंधित सड़क से रोज हजारों की संख्या में लोग पैदल सफर करते हैं, उनके लिए यह एक नया अनुभव है। इससे शहर का यह हिस्सा सुंदर नजर आने लगा है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की शहर की सुंदरता को निखारने के लिए शुरू की गई अंडर ग्राउंड डक्ट परियोजना का असर भी अब दिखने लगे है। चार्ली विल्ला विद्युत बोर्ड कार्यालय में बिछाई गई बिजली की लाइन का कंट्रोल रूम बनाने के बाद इसे छोटा शिमला तक के क्षेत्र के लिए शुरू भी कर दिया है।
विज्ञापन
आगे शिल्ली चौक तक बन चुके डक्ट में अलग-अलग केबल और पानी की लाइन के लिए रैक बनाने का कार्य पूरा हो चुका है। इन दिनों डक्ट में सफेदी करने और आगे बिजली की लाइन को बिछाने का कार्य किया जा रहा है। छोटा शिमला से शिल्ली चौक तक बन चुके डक्ट में ऑप्टिक फाइबर लाइन बिछाने का कार्य किया जाना है, जिसके लिए लोक निर्माण विभाग ने संबंधित कंपनियों तथा बीएसएनएल को लाइन बिछाने का कार्य करने कह दिया है।
लोक निर्माण विभाग के एक्सइएन प्रवीण वर्मा ने कहा कि डक्ट में सफेदी करने के साथ ही सीलिंग लाइट लगाई जा चुकी है। इससे डक्ट में कार्य करने वाले मजदूरों और कर्मचारियों को कार्य करने में कोई दिक्कत नहीं आ रही है। डक्ट में जगह-जगह बाहर की ओर एग्जिट और प्लास्टिक के बड़े पाइप काट कर लगाए गए हैं। इससे अंदर इस टनल नुमा डक्ट में ताजा हवा आ रही है। छोटा शिमला से शिल्ली चौक तक डक्ट निर्माण के बाद टारिंग का कार्य पूरा कर दिया है।
145 करोड़ से हो रहा है निर्माण मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने डक्ट निर्माण के कार्य को 10 मई तक पूरा करने और 15 जून तक लिफ्ट तक टारिंग करने के आदेश दिए हैं। शिमला शहर के छोटा शिमला से विलेज पार्क तक सात किलोमीटर लंबे डक्ट के निर्माण पर 145 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। शेर-ए-पंजाब से लोअर बाजार होते हुए सीटीओ और वहां से विलेज पार्क तक डक्ट का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। इन डक्टर में बिजली, पानी के पाइप और अन्य केबल को भूमिगत किया जाना है।