फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: एडवांस्ड स्टडी में खेल स्पर्धा के विजेता किए गए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरव ने शतरंज और टेबल टेनिस में पाया सम्मान, यशविंद्र ने बैडमिंटन सिंगल में विजेता बनकर पाया पुरस्कार
विज्ञापन

शालिनी ने ड्रम तोड़ और ब्रिक रेस में हासिल किया पुरस्कार
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। भारतीय उच्च अध्ययन संस्थान (एडवांस्ड स्टडी) में मंगलवार को वार्षिक खेल प्रतियोगिताओं के पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। इसमें महिला, पुरुष, बाल और किशोर वर्ग के विजेताओं को सम्मानित किया गया।


बैडमिंटन, कैरम, लेमन स्पून रेस, बोरी रेस, ब्रिक रेस, म्यूजिकल चेयर, टेबल टेनिस समेत कई खेलों में प्रतिभागियों ने अपने खेल-कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। महिला वर्ग में शालिनी ने ड्रम तोड़ और ब्रिक रेस में, वंशिका ने लैमन स्पून रेस, बोरी रेस और लूडो में, भूमिका वर्मा ने लैमन स्पून रेस में शानदार प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

कुमारी रवि किरन ने म्यूजिकल चेयर और शतरंज में, वीना शर्मा ने मटकी दौड़ और ब्रिक रेस में जीत हासिल करने पर सम्मान पाया। पुरुष वर्ग में गौरव ने शतरंज और टेबल टेनिस में तथा अभिषेक दल्वी ने बैडमिंटन सिंगल में जीत हासिल की। यशविंद्र सिंह ने बैडमिंटन सिंगल, डबल्स और कैरम डबल्स में शानदार प्रदर्शन करने पर पुस्कार जीते। इसके अलावा भी करीब 50 विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


समारोह की शुरुआत डॉ. अखिलेश पाठक के स्वागत भाषण से हुई। उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि एकता, सहयोग और रचनात्मक ऊर्जा बढ़ाने का जरिया है। सचिव मेहरचंद नेगी ने सभी प्रतिभागियों की अनुशासित भागीदारी की सराहना की। निदेशक प्रोफेसर हिमांशु कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि खेल केवल पुरस्कार जीतने तक सीमित नहीं हैं बल्कि यह अनुशासन, टीमवर्क और चुनौतियों का सम्मान पूर्वक सामना करने की शिक्षा देते हैं। समारोह का समापन खेल सचिव केसर सिंह के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें