फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: आईजीएमसी में ऑर्गन डोनेशन डे पर विजेता किए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
रंगोली में नर्सिंग कॉलेज शुराला प्रथम
विज्ञापन

सरस ने पोस्टर मेकिंग में पाया पहला स्थान


संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में स्टेट ऑर्गेनाइजेशन टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन (सोटो) ने 15वां इंडियन ऑर्गन डोनेशन डे मनाया।
कार्यक्रम में सोटो के नोडल अधिकारी डॉक्टर पुनीत महाजन ने अभियान के तहत एक महीने से चल रहे जागरुकता अभियान की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान के तहत इंटर कॉलेज रंगोली प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता करवाई गई। इंटर कॉलेज रंगोली प्रतियोगिता में शिमला नर्सिंग कॉलेज शुराला प्रथम, सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कॉलेज और शिवालिक नर्सिंग कॉलेज द्वितीय तथा मॉडर्न नर्सिंग कॉलेज अन्नाडेल की टीम तृतीय स्थान पर रहीं। इंटर कॉलेज पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में सरस ने पहला, काशिका द्वितीय, हंस राज जोशी और रितिका कालरा तृतीय स्थान हासिल किया। इस दौरान एडिशनल डायरेक्टर नीरज गुप्ता, एमएस डॉ. राहुल राव, रीजनल डायरेक्टर आरओएच एफडब्ल्यू डॉ. अभिषेक कपूर सहित अन्य गण्यमान्य व्यक्ति मौजूद रहे। कार्यक्रम में आईजीएमसी की प्रधानाचार्य डॉक्टर सीता ठाकुर ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। चीफ मेडिकल ऑफिसर जिला शिमला डॉक्टर यशपाल रांटा बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान नुक्कड़ नाटक से अंगदान का महत्व बताया गया। इस मौके पर 100 से अधिक छात्रों ने अंगदान की शपथ भी ली।
विज्ञापन


प्रधानाचार्य डॉ. सीता ठाकुर ने सोटो की टीम की सराहना करते हुए कहा कि यह टीम लोगों को अंगदान के प्रति जागरूक करने में डटी है। लोगों को अंगदान के लिए आगे आना चाहिए और नेत्रदान करने के लिए भी तत्पर रहना चाहिए। डॉ. यशपाल रांटा ने कहा कि अंगदान और नेत्रदान के प्रति जारी अभियान को जन सामान्य तक पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें