फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Cloudburst: हिमाचल में क्यों फट रहे बादल, अध्ययन के लिए आज शिमला पहुंचेंगी केंद्रीय टीम

Wed, 23 Jul 2025 10:31 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं पर अध्ययन करने की जरूरत जताई थी।
विज्ञापन
बादल फटना(सांकेतिक) - फोटो : Adobe Stock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में बरसात में बादल क्यों फट रहे हैं, इसका अध्ययन करने के लिए केंद्रीय टीम बुधवार को शिमला पहुंच रही है। केंद्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सलाहकार कर्नल केपी सिंह की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय टीम एक सप्ताह के भीतर टीम गृह मंत्रालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। हाल ही में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं पर अध्ययन करने की जरूरत जताई थी। इस पर केंद्रीय मंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया था कि इसके लिए एक केंद्रीय टीम हिमाचल प्रदेश आएगी और अध्ययन करेगी। शाह ने नुकसान का आकलन करने के लिए भी एक अन्य टीम को हिमाचल प्रदेश भेजने की बात की थी।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

नुकसान का जायजा लेने एक टीम पहले ही मंडी जिला आ चुकी है। अब दूसरी टीम बादल फटने की घटनाओं पर अध्ययन करेगी। आज सीएम के साथ टीम की बैठक भी होगी, जिसमें इस विषय पर अध्ययन की आगामी रणनीति बनेगी। कर्नल केपी सिंह की अध्यक्षता वाली टीम में सीएसआईआर रुड़की के चीफ साइंटिस्ट डॉ. एसके नेगी, मणिपुर विवि के रिटायर्ड जियोलॉजिस्ट अरुण कुमार, आईआईटीएम रिसर्च सेंटर पुणे से सुष्मिता, आईआईटी इंदौरा सिविल इंजीनियर नीलिमा शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में बादल फटने की घटनाओं में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी हुई है। जिन क्षेत्रों में बादल फटने की घटनाएं नहीं होती थीं, अब वहां भी होने लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें