फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिमला: कौन-कौन सी योजनाएं हो रहीं पूरी, सीएम कार्यालय ने तलब किया रिकॉर्ड

Sun, 09 Jan 2022 02:17 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

विधानसभा के चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागों में लंबित पड़ी योजनाओं के बारे में कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव के कार्यालय से तमाम विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे विभागों के लंबित कार्यों को समय रहते पूरा करें। 
विज्ञापन
सीएम जयराम ठाकुर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश के किस विधानसभा हलके में कौन-कौन सी योजनाएं पूरी हो रही हैं, इस बारे में सीएम जयराम ठाकुर ने रिकॉर्ड तलब किया है। इसके पीछे मंशा यह भी है कि चुनावी साल में कोई भी योजना बगैर उद्घाटन के न रह जाए। दूसरा चुनाव से पहले ऐसी तमाम योजनाएं लोकार्पित की जाएं, जिससे भाजपा को मिशन रिपीट के लिए इसका सियासी लाभ भी हो। इसके अलावा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अधूरी योजनाओं में भी तेजी लाने के आदेश जारी किए हैं। 

विज्ञापन


विधानसभा के चुनावी वर्ष में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विभागों में लंबित पड़ी योजनाओं के बारे में कड़ा रुख अपनाया है। मुख्यमंत्री के निर्देश पर उनके प्रधान सचिव के कार्यालय से तमाम विभागों को निर्देश जारी किए हैं कि वे विभागों के लंबित कार्यों को समय रहते पूरा करें। विशेषकर सड़क, पानी, विभागीय भवनों आदि परियोजनाओं को समय रहते पूरा किया जाए। इनके उद्घाटन की भी रूपरेखा तैयार की जाए। कोशिश यह रहे कि जब मुख्यमंत्री संबंधित क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हों तो ठीक उसी वक्त उनके उद्घाटन रखे जाएं।

प्रदेश में नाबार्ड, ग्रामीण विकास मंत्रालय और अन्य संस्थाओं से वित्तपोषित बहुत सी योजनाएं सिरे चढ़ने जा रही हैं। इनमें सड़क, पेयजल, सिंचाई जल आदि से जुड़ी अनेक योजनाएं शुमार हैं। योजनाओं को धरातल पर उतारने में अनावश्यक देरी करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि सभी विभागों को सख्ती से कहा गया है कि वे योजनाओं को समय रहते पूरा करें, जहां इन्हें लोकार्पित करने की संभावना हो, वहां ऐसा समय रहते किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें