फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी के विज्ञापन को कहां से आया पैसा: वीरभद्र

Fri, 11 Apr 2014 11:01 PM IST
बयूरो/ अमर उजाला, शिमला/बसाल/बंगाणा/ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कहा कि मोदी के पास विज्ञापन के लिए इतना पैसा कहां से आया? चुनाव आयोग को मोदी से यह सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीवी चैनलों में विज्ञापनों के माध्यम से मोदी को चमकाने के लिए हजारों करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। कौन कौन उद्योगपति मोदी को फाइनांस कर रहे हैं? वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को ऊना के बसाल, बंगाणा, छपरोह और नंगड़ा में चुनावी सभाएं कीं। इस दौरान उद्योग मंत्री मुकेश अग्निहोत्री और हमीरपुर संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी राजेंद्र राणा भी सीएम के साथ रहे।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी को ऐसे पेश किया जा रहा है, जैसे देश के लोगों के हर मर्ज का इलाज करेंगे। धूमल और अनुराग पर निशाना साधते हुए कहा कि वे भी मोदी के नाम पर वोट मांगने की कोशिश कर रहे हैं। हिमाचल में मोदी के नाम पर कुछ भी नहीं होने वाला है।

एचपीसीए भाजपा का डमी संगठन

मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने एचपीसीए प्रवक्ता संजय शर्मा के उस बयान पर कड़ा विरोध दर्ज किया है, जिसमें उन्होंने राज्यपाल को हटाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि एचपीसीए पदाधिकारियों को राज्यपाल के खिलाफ कुछ भी कहने से पहले अपना कद देखना चाहिए। वे केवल अपने ‘आका’ अनुराग ठाकुर और प्रेम कुमार धूमल के परामर्श पर उनका मोहरा बनकर काम कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि एचपीसीए और उसके पदाधिकारी भाजपा के एजेंट बनकर कार्य कर रहे हैं। राज्य की राजनीति में उनके दखल से स्पष्ट है कि एचपीसीए उनके संरक्षण में सुरक्षित नहीं है तथा लोकतांत्रिक तरीके से नव निर्वाचित इकाई के गठन की जरूरत है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल के खिलाफ इस तरह के गलत बयान संवैधानिक प्रावधानों का अपमान है तथा प्रेम कुमार धूमल एवं उनके पुत्र को इस संबंध में सबक सीखने की आवश्यकता है।
विज्ञापन

मोदी नहीं, वीरभद्र सिंह की लहर: स्टोक्स

आईपीएच मंत्री विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश में नरेंद्र मोदी की नहीं वीरभद्र सिंह का लहर है। वीरभद्र सिंह ने मुख्यमंत्री रहते सभी क्षेत्रों का एकसमान विकास करवाया है। यही कारण है कि लोक सभा की सभी सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी जीत कर लोक सभा जाएंगे। विद्या स्टोक्स ठियोग में कांग्रेस के महिला सम्मेलन को संबोधित कर रही थी। कार्यक्रम का आयोजन वशिष्ठ हाल ठियोग में हुआ। इसमें क्षेत्र की सैकड़ों महिलाओं ने भाग लिया।

इस मौके पर विद्या स्टोक्स ने कहा कि प्रदेश में मोदी नहीं वीरभद्र सिंह की लहर है। चारों सीटोें पर कांग्रेस प्रत्याशी जीत कर लोक सभा में पहुंचे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने जब भी किसी कार्य को शुरू किया, उसे पूरा किया। वहीं उन्होंने महिलाओं को लोक सभा चुनाव में कांग्रेस की जीत को लेकर केंद्र के प्रचार को घरद्वार तक पहुंचाने को कहा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें