फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: पानी के लिए ग्रामीणों ने दिखाई आंखें तो गांव पहुंच गया टैंकर

विज्ञापन
पंडोह व आसपास पेयजल किल्लत समस्या पर आक्रो​शित ग्रामीण में बीबीएमबी अ​धिकारी के समक्ष अपनी समस् - फोटो : मेडिकल कॉलेज में उमड़ी मरीजों की भीड़।
विज्ञापन
पंडोह (मंडी)। जलसंकट से जूझ रहे पंडोह, तीन पीपल, जरल और अपर पंडोह के ग्रामीणों ने जब आंखें दिखाई तो विभाग ने तुरंत गांवों के लिए टैंकर भेज दिए। सोमवार को स्थानीय ग्रामीणों ने बीबीएमबी (भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड) की जरल कॉलोनी स्थित कार्यालय का घेराव किया। सहायक अभियंता को घेरकर रोष प्रकट किया।
विज्ञापन

तीन साल से ग्रामीण पेयजल की किल्लत से जूझ रहे हैं। हालात गंभीर हैं कि अब क्षेत्र में पिछले कुछ महीनों से पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद है। लोगो को पांच किलाेमीटर दूर प्राकृतिक जलस्रोत से पानी लाना पड़ रहा है। इससे परेशान होकर ग्रामीणों ने सोमवार को मोर्चा खोला।
तीन पीपल गांव निवासी कौरा देवी, सन्नी सिंह आदि ने बताया कि तीन साल से कभी-कभार ही पानी आता था। अब बीते कुछ महीनों से नलों से एक बूंद भी टपकी। ऊपर से हर महीने पानी के बिल थमाए जा रहे हैं। गांववासियों ने चेताया कि यदि निर्धारित समयसीमा की भीतर पानी की आपूर्ति नियमित नहीं की तो आंदोलन किया जाएगा। घेराव के कुछ ही समय बाद बीबीएमबी के अधिकारियों ने तत्काल प्रभाव से पानी का टैंकर भेजा, ताकि जनता का आक्रोश शांत किया जा सके। लोगों ने यह स्पष्ट कर दिया कि यह सिर्फ स्थायी समाधान किया जाए। अस्थायी टैंकरों से काम नहीं चलने वाला है।
विज्ञापन

उधर, बीबीएमबी टाउनशिप के सहायक अभियंता बीपी यादव ने बताया कि बारिश और भूस्खलन के कारण मुख्य पाइप लाइन कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गई है। नई पाइप लाइन के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा चुका है। स्वीकृति मिलते ही कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। जल आपूर्ति पांच दिनों के भीतर बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें