फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: जिले के किसानों को 7.5 रुपये किलो महंगा मिलेगा गेहूं बीज

विज्ञापन
विज्ञापन
एक किलो बीज के चुकाने होंगे 30 रुपये दाम
विज्ञापन

बीज पर अनुदान भी 5 रुपये प्रतिकिलो तक घटाया

संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। जिले के किसानों को इस साल रबी सीजन में गेहूं का बीज 7.5 रुपये प्रतिकिलो महंगी दरों पर मिलेगा। कृषि विभाग ने इसके दाम तय कर दिए हैं। इस वर्ष किसानों के लिए गेहूं के बीज की दरें 30 रुपये प्रतिकिलो तय की हैं। बीते वर्ष यही बीज 22.50 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा था।

वहीं इस वर्ष गेहूं के बीज पर अनुदान भी 5 रुपये कम कर 10 रुपये कर दिया है। बीते साल गेहूं के बीज पर 15 रुपये अनुदान मिल रहा था। इस बार कृषि विभाग शिमला के किसानों को 690 क्विंटल गेहूं का बीज बांटेगा जिसमें 190 क्विंटल डीबीडब्लू-187 किस्म के बीज की मांग भेजी है 500 क्विंटल एचडी-3086 बीज पहले से विभाग के पास मौजूद है। इस बीज को विकास खंडाें में भेजना शुरू कर दिया है। इसके अलावा इस वर्ष विभाग किसानों को 1,230 क्विंटल आलू का कुफरी ज्योति, हिमपालमा मटर 820 क्विंटल और पीबी-89 मटर 55 क्विंटल मटर के बीज की मांग निदेशालय को भेजी है। यह बीज नवंबर माह की शुरुआत में किसानों को मिलना शुरू हो जाएंगे। रबी सीजन में फसलों की बिजाई अक्तूबर से दिसंबर के सर्दियों के महीनों में की जाती है। इनकी कटाई अप्रैल से जून तक होती है।
विज्ञापन



लहसुन का बीज 112 रुपये प्रतिकिलो सस्ता मिलेगा
किसानों को इस वर्ष लहसुन का बीज बीते वर्ष के मुकाबले 112 रुपये प्रतिकिलो सस्ती दरों पर मिलेगा। बीते वर्ष 264 रुपये प्रतिकिलो मिल रहा बीज इस वर्ष 152 रुपये प्रति किलो की दर से मिलेगा। हालांकि इस बार लहसुन के बीज पर कोई अनुदान नहीं दिया जाएगा। इसके दाम पहले से ही कम है। कृषि विभाग शिमला ने इस वर्ष 27 क्विंटल लहसुन का बीज मंगवाया है।
विज्ञापन



कोट
इस रबी सीजन में किसानों को गेहूं का बीज 10 रुपये अनुदान के साथ 30 रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से दिया जाएगा। इस सीजन में विभाग 690 क्विंटल गेहूं और 27 क्विंटल लहसुन का बीज किसानों को बांटेगा। वहीं लहसुन का बीज 112 रुपये प्रतिकिलो सस्ता दिया जाएगा।
-अजब कुमार नेगी, उपनिदेशक, कृषि विभाग शिमला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें