फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून का वेल्हम स्कूल बना चैंपियन

Sun, 20 Apr 2014 07:25 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
सोलन के पाइनग्रोव स्कूल सुबाथू में आयोजित 5वीं आल इंडिया मेजर जगपाल बास्केटबाल प्रतियोगिता वेल्हम स्कूल देहरादून ने जीत ली है।
विज्ञापन


वेल्हम स्कूल के लड़कों और लड़कियों ने दोनों वर्गों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए खिताब पर कब्जा जमाया। लड़कियों का फाइनल वेल्हम स्कूल और स्ट्राबेरी स्कूल चंडीगढ़ के बीच खेला गया। इसमें वेल्हम ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम को 36-26 से शिकस्त दी।

लड़कों का फाइनल वेल्हम स्कूल और पाइनग्रोव स्कूल के बीच खेला गया। वेल्हम स्कूल ने मेजबान स्कूल पाइनग्रोव को 42-34 से मात देकर ट्रॉफी पर कब्जा किया।

वेल्हम के सौरभ और श्रेया बने बेस्ट खिलाड़ी

प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का खिताब वेल्हम स्कूल के सौरभ और श्रेया को दिया गया। बेस्ट स्कोरर का खिताब स्ट्राबेरी फील्ड वर्ल्ड स्कूल चंडीगढ़ की तारिणी और पाइनग्रोव के आर्यन सिक्का के नाम रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


समापन पर एसडीएम सोलन टशी संडूप मुख्यातिथि थे। उन्होंने खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान स्कूल निदेशक कैप्टन एजे सिंह, समीक्षा सिंह, एस जगपाल, संजय चौहान सहित अध्यापक संजय सिंघा, विवेक शर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें