फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आया शुभ मुहूर्त, तीन महीने बजेगी शादी की शहनाई

Mon, 13 Apr 2015 12:51 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
अगले तीन महीने जमकर शहनाई बजने वाली हैं। करीब एक महीने बाद 16 अप्रैल से शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। 16 अप्रैल से 15 जून तक शादियों के करीब 40 शुभ मुहूर्त हैं। 15 मार्च से विवाह कार्यों पर रोक लग गई थी।
विज्ञापन


सूर्य के मीन राशि में चले जाने के कारण 15 मार्च से खरमास चल रहा था जो कि 14 अप्रैल को समाप्त हो रहा है। खरमास के दौरान शादी विवाह सहित अन्य शुभ कार्य रुके हुए थे।

ज्योतिषाचार्य पंडित राजेश शर्मा का कहना है कि 14 अप्रैल को दोपहर 3 बजकर 44 मिनट पर सूर्य देव मेष राशि में प्रवेश करेंगे और इसी के साथ खरमास की समाप्ति होगी। पहला शुभ मुहूर्त 16 अप्रैल को होगा। 15 जून तक शुभ मुहूर्त मिलेंगे। इस दौरान शादी के लगभग 40 मुहूर्त हैं।
विज्ञापन

अप्रैल, मई और जून में 40 मुहूर्त

अप्रैल में 9 मुहूर्त 16, 17, 21, 22, 23, 27, 28, 29, 30,

मई में 21 मुहूर्त 1, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 13, 14, 15, 19, 20, 24, 25, 27, 28, 29, 30, 31

जून में 10 मुहूर्त 1, 2, 3, 4, 5, 6, 10, 11, 12, 15

21 अप्रैल को अक्षय तृतीया
शादी विवाह सहित अन्य शुभ कार्यों के लिए अक्षय तृतीया को सबसे शुभ मुहूर्त माना जाता है। इस दिन सबसे ज्यादा शादियां व शुभ कार्य किए जाते हैं। पंचमुखी हनुमान मंदिर केलटी के पुजारी पंडित संजय शास्त्री का कहना है कि 21 अप्रैल को अक्षय तृतीया के दिन स्वयं सिद्ध मुहूर्त रहेगा। शादियां के अतिरिक्त किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत अक्षय तृतीया से की जा सकती है।
विज्ञापन

जून के बाद नवंबर में आएंगे शुभ मुहूर्त

नवंबर 22, 23, 25, 26, 27

दिसंबर 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 12, 13, 14

15 जून के बाद 5 महीने मुहूर्त नहीं
ज्योतिषाचार्य पंडित योगेंद्र दत्त शर्मा के अनुसार 17 जून से मलमास आरंभ होंगे, और करीब एक माह तक विवाह रुके रहेंगे। 16 जुलाई को मलमास खत्म हो जाएंगे लेकिन शुभ विवाह मुहूर्त नहीं मिलेंगे।

27 जुलाई को देवशयनी एकादशी से देवता प्रसुप्त अवस्था में चले जाएंगे और चतुर्मास शुरू हो जाएगा। 22 नवंबर को देवोत्थानी एकादशी को देवताओं के जागृत होने के बाद शादियों के शुभ मुहूर्त शुरू होंगे। इस तरह 15 जून के बाद विवाह मुहूर्त पांच महीने बाद 22 नवंबर से मिलेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें