फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हिमाचल में दो दिन मौसम साफ, 12 को बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट

Sat, 10 Apr 2021 07:11 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला

सार

  • मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में अगले सप्ताह मिलाजुला रहेगा मौसम
  • मैदानी जिलों में 16 अप्रैल तक मौसम साफ, बढ़ेगी गर्मी
विज्ञापन
रिज मैदान पर घूमते सैलानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश में रविवार और सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 12 अप्रैल को मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों किन्नौर व लाहौल स्पीति में बारिश-अंधड़ का येलो अलर्ट जारी किया गया है। मैदानी जिलों में 16 अप्रैल तक मौसम साफ बना रहने का पूर्वानुमान है।

विज्ञापन


अन्य क्षेत्रों में अगले सप्ताह मौसम मिलाजुला बना रहेगा। मध्य पर्वतीय जिलों में 13 और 14 अप्रैल को मौसम साफ रहने और 15 व 16 अप्रैल को दोबारा बादल बरसने की संभावना है। उच्च पर्वतीय जिलों में अगले पूरे सप्ताह मौसम खराब रहने के आसार हैं।

शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहा। अधिकतम तापमान में सामान्य से दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। दिन के समय पारा अधिक होने से पसीने छूट रहे हैं। पहाड़ी क्षेत्रों के मौसम में भी बीते दो दिनों से बदलाव आया है।
विज्ञापन


दिन और रात के तापमान में पूरे प्रदेश में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। उधर, शुक्रवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -1.9, कल्पा में 2.2, मनाली में 8.0, चंबा में 8.3, कुफरी में 9.5, शिमला में 11.8, धर्मशाला में 12.8, ऊना में 12.4, बिलासपुर में 14.0 और नाहन में 17.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

अधिकतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 34.8
बिलासपुर 34.5
कांगड़ा 32.3
नाहन 31.9
सोलन 31.6
चंबा 31.0
भुंतर 30.2
धर्मशाला 26.4
शिमला 24.1
डलहौजी 17.4
कल्पा 16.5
केलांग 8.7 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें