फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश भर में खिली धूप, ऊना में 38.2 डिग्री पहुंचा पारा

Sun, 16 May 2021 10:58 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
शिमला में रविवार को धूप से बचने के लिए कई लोगों को छाते का सहारा लेना पड़ा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश में रविवार को मौसम खुलते ही प्रदेश के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। मैदानी जिलों में सोमवार को भी मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों में सोमवार को बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। 18 से 22 मई तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहने की संभावना है। 19 और 20 मई को मैदानी और मध्य पर्वतीय जिलों में भारी बारिश, अंधड़ और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

विज्ञापन


रविवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। रविवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.8, हमीरपुर में 36.5, कांगड़ा में 34.1, नाहन में 33.0, सुंदरनगर में 32.6, भुंतर-चंबा में 31.8, सोलन में 31.3, धर्मशाला में 25.8, शिमला में 24.0, कल्पा में 20.6, डलहौजी में 19.6 और केलांग में 15.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ। उधर, शनिवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान 2.4, कल्पा में 4.0, मनाली में 7.6, कुफरी में 10.8, भुंतर में 10.6, शिमला में 14.2, धर्मशाला में 14.4 और नाहन में 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें