फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: शिमला में बारिश, कुफरी-नारकंडा में हुई सीजन की पहली बर्फबारी

Sun, 05 Dec 2021 10:32 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

स्टर्लिंग रिजॉर्ट गलू न्यू कुफरी के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा और कैंप हिमालयन यो नारकंडा के संचालक सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।
विज्ञापन
नारकंडा में बर्फबारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रविवार शाम राजधानी शिमला में बारिश और प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कुफरी और नारकंडा में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। दिन भर राजधानी सहित जिले भर में मौसम खराब रहा। आसमान में बादल छाए रहे। शाम के समय तेज हवाएं चलना शुरू हो गईं। इससे पहले नारकंडा की हाटू पीक पर इस सीजन में हल्की बर्फबारी हो चुकी है।

विज्ञापन


बर्फबारी से शिमला, कुफरी और नारकंडा में सैलानियों की आमद में भारी इजाफा होने की उम्मीद है। स्टर्लिंग रिजॉर्ट गलू न्यू कुफरी के मैनेजर ऑपरेशन जीआर शर्मा और कैंप हिमालयन यो नारकंडा के संचालक सचिन डोगरा ने बताया कि बर्फबारी से पर्यटन कारोबार को रफ्तार मिलेगी।

लाहौल-स्पीति जिले में रोहतांग समेत ऊंची चोटियां एक बार फिर बर्फ से लकदक हो गई हैं। मनाली और चंबा में झमाझम बारिश हुई है। ताजा बर्फबारी की वजह से एचआरटीसी केलांग डिपो ने कुल्लू और मनाली के लिए केलांग और उदयपुर से चलने वाली बसों को बंद कर दिया है। कुल्लू में अटल टनल रोहतांग के आसपास फिसलन की वजह से बस सेवा बंद की गई है।
विज्ञापन


पर्यटकों को भी सोलंगनाला से आगे नहीं भेजा जा रहा है। रविवार को रोहतांग, बारालाचा, कुंजुम दर्रा, अटल टनल नॉर्थ पोर्टल, कोससर, सिस्सू, साच पास, घेपन पीक, बड़ा और छोटा शिगरी ग्लेशियर, दारचा, जिस्पा, छिका, रारिक, रंगयोग, बरयोग योचे और चंद्रा घाटी के तमाम इलाकों में बर्फबारी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें