फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: हिमाचल में इस दिन से मानसून पकड़ेगा रफ्तार, सताएगा मौसम

Tue, 30 Jun 2020 07:51 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में चार जुलाई से मानसून दोबारा रफ्तार पकड़ेगा। छह जुलाई तक प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। चार जुलाई को छह मध्य पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। बुधवार और वीरवार को भी प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान है। मंगलवार को शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा।

विज्ञापन


बारिश नहीं होने से मैदानी जिलों में गर्मी बढ़ना शुरू हो गई है। मंगलवार को ऊना में अधिकतम तापमान 38 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के मुताबिक इस साल जून में प्रदेश भर में सामान्य से 35 फीसदी कम बारिश रिकॉर्ड हुई। इस अवधि में 69 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड हुई, जबकि इस अवधि के लिए 105 मिलीमीटर बारिश को सामान्य माना गया है।

बीते साल भी जून में सामान्य से 46 फीसदी कम बारिश हुई थी। साल 2013 में जून में 241 मिलीमीटर बारिश हुई थी, जो आज तक की जून में दर्ज हुई सबसे अधिक बारिश है। 13 जूून को ऊना में इस साल का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। उधर, मंगलवार को बिलासपुर में अधिकतम तापमान 37.5, हमीरपुर 37.3, सुंदरनगर 34.5, भुंतर 35.1, मंडी 33.5, कांगड़ा 33.0, चंबा 31.5, धर्मशाला 29.6 और शिमला में 25.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें