फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित एमबीबीएस छात्रा के माता-पिता पर केस

Tue, 30 Jun 2020 06:01 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, सोलन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

धर्मपुर में कोरोना पॉजिटिव आई यूक्रेन से लौटी एमबीबीएस छात्रा के माता-पिता के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। छात्रा 22 जून को एयरपोर्ट दिल्ली और 23 को धर्मपुर पहुंची थी। इसके बाद उसे धर्मपुर के निजी होटल में बनाए क्वारंटीन सेंटर में रखा गया था। 27 जून को कोरोना सैंपल लेकर कसौली भेजे थे, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

विज्ञापन


क्वारंटीन के दौरान छात्रा से उसके माता-पिता भी मिलने पहुंच रहे थे। हालांकि, क्वारंटीन सेंटर के प्रबंधक ने भी उन्हें न आने को कई बार कहा था, लेकिन बावजूद इसके परिजन युवती से मिलने पहुंचते रहे। छात्रा की माता उसे कोरोना टेस्ट करवाने के लिए एमएमयू अस्पताल में ले गई थी, जिसके बाद युवती की रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई। अब पुलिस ने माता और पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें क्वारंटीन कर दिया है।

संक्रमित छात्रा का इलाज नौणी केयर सेंटर में चल रहा है। एसपी सोलन अभिषेक यादव ने बताया कि क्वारंटीन में रखी युवती से उसके माता-पिता मिलने जाते थे। इसकी जानकारी निजी होटल में बनाए क्वारंटीन सेंटर के प्रबंधक ने पुलिस को दी है। पुलिस ने परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। दोनों को क्वारंटीन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें