हिमाचल के कई क्षेत्रों में भले ही पारा 43 डिग्री को पार कर गया हो, लेकिन शुक्रवार से मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक डॉ. मनमोहन सिंह के अनुसार शुक्रवार को मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों और चोटियों में हल्की बारिश के आसार हैं।
31 मई से तीन जून तक प्रदेश में मैदानी इलाकों में बादल छाए रहेंगे और बूंदाबांदी-बारिश के आसार हैं। मध्यम ऊंचाई और प्रदेश के ऊंचे इलाकों में भी बारिश हो सकती है। तीन जून तक मौसम सुहावना बना रहेगा।
हालांकि, वीरवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल जारी है। ऊना का पारा उछलकर 43.2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। राजधानी शिमला का अधिकतम तापमान 28.5, धर्मशाला का 32.2, कांगड़ा का 37.9, नाहन का 36.4, सुंदरनगर का 37.8, सोलन का अधिकतम पारा 34.5 डिग्री सेल्सियस रहा।