फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Weather: शिमला, सोलन और नाहन में झमाझम बरसे बादल, छह दिनों तक मौसम खराब

Sat, 16 Sep 2023 06:55 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नाहन (सिरमौर)

सार

शिमला के अलावा सोलन और नाहन में शनिवार दोपहर को झमाझम बादल बरसे। दोपहर करीब 2:00 से 4:00 बजे तक शिमला में बारिश हुई। शाम को शहर में मौसम साफ हो गया। 
विज्ञापन
नाहन में झमाझम बरसे मेघ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के अलावा सोलन और नाहन में शनिवार दोपहर को झमाझम बादल बरसे। दोपहर करीब 2:00 से 4:00 बजे तक शिमला में बारिश हुई। शाम को शहर में मौसम साफ हो गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 22 सितंबर तक कुछ भागों में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान जताया है। राजधानी शिमला में शनिवार को दोपहर तक मौसम साफ रहा। दोपहर बाद एकाएक शहर में बादल छाने के साथ तेज बारिश शुरू हो गई।

विज्ञापन


दोपहर बाद नाहन, कालाअंब व मोगीनंद आदि क्षेत्रों में कुछ देर बारिश हुई। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। कालाअंब क्षेत्रों में पिछले कई दिन से बारिश नहीं होने से उमस भरी गर्मी से लोग परेशानी झेल रहे थे। पिछले दिन भी जिले के अधिकांश हिस्सों में जोरदार बारिश हुई। जिला मुख्यालय नाहन में पांच दिन से लगातार शाम के समय एक से डेढ़ घंटे बारिश हो रही है।

शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 34.4, बिलासपुर में 33.9, चंबा में 33.2, कांगड़ा-सुंदरनगर में 32.1, मंडी में 31.8, भुंतर में 30.2, सोलन में 29.0, नाहन में 28.7, मनाली में 23.5 और शिमला में 22.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें