हिमाचल के ऊंचाई वाले क्षेत्रों किन्नौर और लाहौल स्पीति में शुक्रवार को बर्फबारी के आसार हैं। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में मौसम साफ रहेगा। मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चंबा में सात से नौ दिसंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है।