फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल: रोहतांग समेत ऊंची चोटियों पर हिमपात, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Tue, 08 Dec 2020 07:18 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
हिमाचल में ताजा बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल में मंगलवार को मौसम ने कई रंग दिखाए। रोहतांग, केलांग और कोकसर में हिमपात हुआ है तो चंबा में बारिश और शिमला में दिन भर धूप खिली रही। रोहतांग दर्रा में 15, केलांग में 3, कोकसर में 4 और उदयपुर में 2 सेंटीमीटर बर्फबारी हुई है। अटल टनल के नॉर्थ पोर्टल, चंबा के भरमौर, पांगी, किहार की ऊंची चोटियों में भी हल्की बर्फबारी दर्ज की गई है। चंबा, डलहौजी और बनीखेत समेत अन्य क्षेत्रों में बारिश हुई जबकि धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई है। 

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने अब 12 दिसंबर को प्रदेश के मध्य और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया है। बुधवार को मध्य और उच्च पर्वतीय के कुछ क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। गुरुवार को मौसम साफ रहेगा। 11 दिसंबर को पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। 12 को येलो अलर्ट है। 13 दिसंबर को भी कुछ क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। 

न्यूनतम, अधिकतम तापमान बढ़ा
पिछले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 से 4 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान 1 से 2 डिग्री ज्यादा रहा। केलांग का सबसे कम न्यूनतम तापमान - 1.3 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान ऊना का 28.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहां कितना न्यूनतम पारा

लाहौल में बर्फबारी - फोटो : अमर उजाला
केलांग     -1.3
कल्पा     3.6
मनाली     4.8
कुफरी     6.7 
शिमला     9.2
धर्मशाला 9.8
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें