फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में बारिश-बर्फबारी के आसार नहीं, इतने दिन साफ रहेगा मौसम

Thu, 05 Nov 2020 06:30 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

 हिमाचल में 11 नवंबर तक मौसम साफ बना रहेगा। इस दौरान बारिश और बर्फबारी होने के आसार बहुत कम हैं। बीते डेढ़ माह से प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश नहीं होने से मौसम शुष्क बन गया है। गुरुवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। न्यूनतम तापमान में कमी आने से प्रदेश में सुबह और शाम के समय मौसम में ठंडक बढ़ गई है।

विज्ञापन


बुधवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान माइनस 3.9, कल्पा में 1.2, मनाली में 2.0 और शिमला में 10.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार  को ऊना में अधिकतम तापमान 30.5, कांगड़ा में 28.4, बिलासपुर में 27.5, हमीरपुर में 27.2, सुंदरनगर में 27.1, नाहन-भुंतर में 26.9, चंबा में 26.3, सोलन में 26.0, धर्मशाला में 20.8, शिमला में 20.1, डलहौजी में 13.3, कल्पा में 15.3 और केलांग में 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें