प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में दिन भर धूप खिली रही। मौसम साफ रहने से तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। ऊना में अधिकतम तापमान 25.6, शिमला में 18.9, धर्मशाला 15.2, नाहन 21.3, सोलन 22.5, कांगड़ा 20.5, चंबा 21.5, डलहौजी 10.7, बिलासपुर
21.5, हमीरपुर 21.0, सुंदरनगर 22.6, भुंतर 21.6 और कल्पा में 8.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने सात से नौ दिसंबर तक सूबे में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जताया है।
ऐसे में संभावित है कि आने वाले दिनों में अधिकतम तापमान में और अधिक बढ़ोतरी होगी। मौसम विज्ञान केंद्र ने 11 से 14 दिसंबर तक प्रदेश में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं।
ताजा हिमपात से बसों की आवाजाही पर ब्रेक
उधर, मंगलवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान मानइस 2.4, कल्पा में 0.6, मनाली में 3.8, चंबा में 4.6 और शिमला में 8.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शिमला के न्यूनतम तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई।
13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा सहित कुल्लू और लाहौल-स्पीति की ऊंची चोटियों पर रात को ताजा हिमपात हुआ। एचआरटीसी ने रोहतांग मार्ग से बसों की आवाजाही पर ब्रेक लगा दी है। हालांकि, बुधवार को दोनों छोर से छोटे वाहनों की आवाजाही जारी रही।
लाहौल के कोकसर 3 सेंटीमीटर, रोहतांग दर्रा में छह सेंटीमीटर, सिस्सू में चार, गोंधला में चार, दारचा जिस्पा केलांग में करीब एक सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। उधर, धर्मशाला, कांगड़ा और बैजनाथ में बुधवार को हल्की बूंदाबांदी हुई।