फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तपतपाती गर्मी से मिलेगी राहत, तीन दिन होगी झमाझम बारिश

Tue, 18 Apr 2017 08:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी की मार झेल रहे लोगों को कुछ राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 20 से 23 अप्रैल तक पूरे प्रदेश में बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है।
विज्ञापन


19 अप्रैल से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके चलते उच्च और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों के साथ मैदानी क्षेत्रों में भी कई जगह बारिश होगी। सोमवार को प्रदेश के अधिकतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई।
विज्ञापन

ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री

सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 40 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। हमीरपुर में पारा 38, बिलासपुर में 37.6, कांगड़ा में 37.4, सुंदरनगर में 35.1, भुंतर में 33.5, नाहन में 33.2, सोलन में 32.0, चंबा में 34.3, धर्मशाला में 31.6 और शिमला में 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 18 और 19 अप्रैल को पारा और अधिक बढ़ने की संभावना है। 20 अप्रैल से लोगों को कुछ राहत मिल सकेगी। 23 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खराब बने रहने का पूर्वानुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें