फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल के इस मंत्री ने किया ऐसा काम, नेताओं की उड़ी नींद

Mon, 17 Apr 2017 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल के परिवहन मंत्री जीएस बाली ने ऊना में लालबत्ती का त्याग करने का एलान किया है। बाली ने कहा कि बदलते समय के साथ-साथ खुद को बदलने की कोशिश कर रहा हूं। बाली ने ऊना में गाड़ी से लाल बत्ती का त्याग करते हुए कहा कि जब-जब भी मंत्री के पद पर रहूंगा, तब-तब रेड लाइट का प्रयोग नहीं करूंगा।
विज्ञापन


हालांकि, उन्होंने कहा कि यह उनका व्यक्तिगत फैसला है। अन्य मंत्री चाहें तो अपने विवेक के आधार पर निर्णय ले सकते हैं। परिवहन मंत्री जीएस बाली ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुखविंद्र सुक्खू बेहतर काम कर रहे हैं। प्रदेश में कांग्रेस का संगठन मजबूत है। शनिवार को विश्राम गृह ऊना में पत्रकार वार्ता के दौरान बाली ने कहा कि संगठन और सरकार दोनों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम पद की दावेदारी पर क्या बोले बाली

जनता सबका हिसाब करती है। भोरंज की हार किसी एक की हार नहीं है, यह सामूहिक हार है। हमें चाहिए था कि वहां स्थानीय स्तर पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में मेल-मिलाप बढ़ाते। उन्होंने आगामी चुनावों में सीएम पद की दावेदारी को लेकर पूछे गए सवाल पर कहा कि मैं प्रदेश का वरिष्ठ मंत्री हूं और मेरी भूमिका हर बार अहम रही है।

जनता की आवाज को उठाया है और आगे भी पार्टी की मजबूती के लिए जन आवाज को बुलंद किया जाएगा। बाली ने कहा कि वह श्रेय लेने की राजनीति नहीं करते, लेकिन 2011 में उन्होंने बेरोजगारों के लिए यात्रा की थी, जिसके परिणाम स्वरूप आज युवाओं को बेरोजगारी भत्ता सरकार दे रही है।

वहीं, उन्होंने भाजपा की ओर से कांग्रेस नेताओं को संपर्क में लेने की बात पर कहा कि यह महज एक चुनावी शिगूफा है। चुनावी वक्त बताएगा कि कौन किसके संपर्क में है। ऊना उनके लिए प्रिय है। ऊना और हमीरपुर बस स्टैंड के लिए निवेशक खोजे जा रहे हैं। ऊना वर्कशॉप का कार्य खत्म होने वाला है। जिसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें