फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में कड़ाके की ठंड, नए साल पर बर्फबारी के आसार कम

Tue, 27 Dec 2016 10:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल में क्रिसमस पर बर्फबारी के अगले ही दिन मौसम खुल गया। सोमवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में धूप खिली रही। लोगों के कड़ाके की ठंड के बीच धूप का खूब मजा लिया। अब नए साल पर बर्फबारी के आसार कम हैं।
विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने एक जनवरी तक प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान जारी किया है। बर्फबारी के बाद केलांग, मनाली और कल्पा में न्यूनतम तापमान माइनस में पहुंच गया है। प्रदेश के अन्य क्षेत्रों के अधिकतम तापमान में भी तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई।

रविवार रात को केलांग में न्यूनतम तापमान -6.1, मनाली में -1.4, कल्पा में -2.0, शिमला में 4.4, सुंदरनगर-भुंतर में 0.6, धर्मशाला में 8.8, ऊना में 5.6, नाहन में 6.7, पालमपुर में 3.7, सोलन में 2.0, चंबा में 4.0, कांगड़ा में 4.2, बिलासपुर में 4.0, हमीरपुर में 5.0 और मंडी में 0.4 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन


उधर, सोमवार को ऊना में अधिकतम तापमान 23.8, सुंदरनगर में 20.4, भुंतर में 18.0, कल्पा में 9.6, धर्मशाला में 16.6, नाहन में 17.5, सोलन में 19.5 और शिमला में 15.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें