हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी के बाद शनिवार से मौसम साफ हो गया है। राजधानी शिमला व आसपास भागों में सुबह से धूप खिली हुई है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है। मौसम विभाग केंद्र शिमला की ओर से जारी ताजा बुलेटिन के अनुसार प्रदेश के मैदानी भागों में आठ फरवरी तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। जबकि मध्य व उच्च पर्वतीय एक-दो स्थानों में बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इसके बाद नौ फरवरी को प्रदेश के कई भागों में बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।
बीते 24 घंटों में कहां कितनी बारिश-बर्फबारी
मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटों के दौरान कुफरी में 60.0, चौपाल 46.0, बिजही 35.0, शिमला 33.0, जंजैहली मंडी 20.0, डलहौली 15.2, खदराला व शिलारू 15.0, भरमौर 12.0, कसौली 10.0, मनाली 8.0, निचार 7.5 और कंडाघाट में 5.8 सेंटीमीटर बर्फबारी दर्ज की गई। टिंडर 35.5, झंडूता 30.3, बंजार 28.6, सोलन 24.8, नाहन 24.1, अर्की 22.0, गोहर 19.4, पंडोह 17.5, करसोग 16.3, रोहड़ू 16.0, पांवटा साहिब 16.6, भुंतर 15.2 और बिलासपुर में 15.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।
न्यूनतम तापमान
शिमला में शनिवार को इस साल पहली बार न्यूनतम तापमान -2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। केलांग में न्यूनतम तापमान -12.5, सुंदरनगर 2.3, भुंतर 2.6, कल्पा -7.0, धर्मशाला 3.3, ऊना 4.0, नाहन 4.8, पामलपुर 0.0, सोलन 0.7, मनाली -4.4 , कांगड़ा 3.6, मंडी 3.3, बिलासपुर 4.0, हमीरपुर 3.8, चंबा 1.8 डलहौजी -1.8, कुफरी -4.2, जुब्बड़हट्टी -0.1 और पांवटा साहिब में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।