फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हफ्ते में अब 6 दिन मिलेगा पानी, एक दिन लगेगा कट

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटी ब्रांडी पेयजल योजना से आपूर्ति घटने के बाद कंपनी ने जारी किया नया शेड्यूल
विज्ञापन

कल सभी इलाकों में होगी पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। शहरवासियों को अब हफ्ते के 6 दिन ही पानी की सप्लाई दी जाएगी। एक दिन पानी की सप्लाई में कट लगाया जाएगा। कंपनी के अनुसार हर जोन के दो से तीन वार्डों में पानी का कट रहेगा। कोटी ब्रांडी परियोजना से शहर के लिए पानी की आपूर्ति घटने के बाद कंपनी ने पेयजल सप्लाई के शेड्यूल में बदलाव कर दिया है। शुक्रवार को कंपनी ने पानी का नया शेड्यूल जारी किया है। इसके अनुसार अब लोगों को हफ्ते में 6 दिन पानी की आपूर्ति देने का दावा किया गया है। कंपनी के अनुसार कोटी ब्रांडी परियोजना से पांच की जगह दो एमएलडी पानी ही अब शहर को मिल रहा है। गिरि से भी सामान्य से कम आपूर्ति मिल रही है। इसके चलते छोटा शिमला जोन के 9 वार्डों में तीसरे दिन पानी देना पड़ रहा था। अब इन इलाकों में बाकी वार्डों की तरह नियमित पानी की सप्लाई देने के लिए पूरे शहर का शेड्यूल बदला गया है। नए शेड्यूल से लोगों को हफ्ते में 6 दिन पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी।
पेयजल कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा के अनुसार रविवार को सभी वार्डों में पानी की आपूर्ति दी जाएगी।
-
अहम इनसेट
आज इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
शहर के संजौली जोन के इंजनघर, नवबहार, भट्ठाकुफर, सांगटी, मल्याणा जेएसवी क्षेत्र, छोटा शिमला जोन के कनलोग, टाॅलैंड, फ्लावरडेल, न्यू शिमला जोन के पंथाघाटी, सरगीण, सेंट्रल जोन के कृष्णनगर, चौड़ा मैदान जोन के टुटू और रामनगर, लक्कड़ बाजार जोन के कलस्टन में शनिवार को पानी की आपूर्ति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आने वाले दिनों में और गहरा सकता है संकट
कोटी ब्रांडी पेयजल परियोजना की तरह गिरि में भी गर्मी बढ़ने के साथ ही जलस्तर में गिरावट आने लगी है। इससे आने वाले दिनों में सप्लाई प्रभावित हो सकती है। शिमला शहर में पहले भी हफ्ते में 6 दिन पानी देने का शेड्यूल लागू हो चुका है। इसके बावजूद कई इलाकों में 4 से 5 दिन ही आपूर्ति मिलने की शिकायतें सामने आई थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें