राजधानी के पुराने बस अड्डे में शुक्रवार को हुए हादसे की विभागीय जांच शुरू हो गई है। निगम की तकनीकी टीम ने प्राथमिक जांच में इलेक्ट्रिक बस चालक की लापरवाही पाई है। बताया जा रहा है कि चालक से ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया। इससे हादसा हुआ है। एचआरटीसी क्षेत्रीय प्रबंधक विनोद शर्मा ने बताया कि शुरुआती जांच में इलेक्ट्रिक बस के चालक की लापरवाही पाई गई है। बस चालक परवीन कुमार को निलंबित कर दिया गया है। हादसे में महिला की मौत हो गई है, जबकि एचआरटीसी के सेवानिवृत्त कर्मचारी भगतराम घायल हुआ है। एचआरटीसी ने हादसे की विभागीय जांच शुरू कर दी है। प्रबंधक की ओर से महिला के परिजनों को 25 हजार की फौरी राहत दी गई है। घायल का उपचार आईजीएमसी में किया जा रहा है।