फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: हिमाचल की राजधानी शिमला में बनेंगे 20 पेयजल टैंक, अब नहीं रहेगी लो प्रेशर की टेंशन

Mon, 30 Sep 2024 11:00 AM IST
शिमला ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

बरसात के दिनों में परियोजनाओं में गाद आने से शहर में पानी का शेड्यूल भी नहीं बिगड़ेगा। 24 घंटे पेयजल योजना के तहत राजधानी में 20 से ज्यादा जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जाएगा।
विज्ञापन
पानी का टैंक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शिमला शहरवासियों को अब पानी के कम प्रेशर की समस्या नहीं रहेगी। यही नहीं, बरसात के दिनों में परियोजनाओं में गाद आने से शहर में पानी का शेड्यूल भी नहीं बिगड़ेगा। 24 घंटे पेयजल योजना के तहत राजधानी में 20 से ज्यादा जल भंडारण टैंकों का निर्माण किया जाएगा। अगले साल मार्च से इन टैंकों का निर्माण कार्य शुरू करने की तैयारी है। शहर में 24 घंटे पानी की योजना पर काम कर ही स्वेज इंडिया कंपनी इनका निर्माण करेगी। अगले साल दिसंबर तक 10 से ज्यादा टैंकों का निर्माण कार्य पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इसके अलावा 40 पुराने टैंकों की पेयजल क्षमता भी बढ़ाने की योजना है।

विज्ञापन


पेयजल कंपनी ने स्वेज इंडिया कंपनी को इन टैंकों के निर्माण को लेकर स्थान चिह्नित कर इनकी सूची सौंप दी है। अभी शहर के ज्यादातर वार्डाें में जल भंडारण टैंक नहीं हैं। अकेले रिज टैंक से ही लोअर बाजार, रामबाजार, कृष्णानगर, लक्कड़ बाजार समेत कई वार्डाें में पानी की आपूर्ति दी जा रही है। शहर में कंपनी के पास अभी जल भंडारण क्षमता करीब 22 एमएलडी है। अब ढली, पीटरहॉफ समेत नए टैंक तैयार होने से यह क्षमता 50 एमएलडी तक पहुंच जाएगी। जल भंडारण क्षमता बढ़ने से गाद के दिनों में इसका फायदा होगा। परियोजनाओं से पानी की आपूर्ति घटने पर इन टैंकों में जमा पानी लोगों को दिया जा सकेगा।

शहर के कई वार्डाें में लोग पानी के कम प्रेशर की समस्या से भी परेशान हैं। नई योजना में यह समस्या नहीं रहेगी। हर भवन में 12 मीटर तक की ऊंचाई पर प्रेशर के साथ पानी की आपूर्ति होगी। इसके लिए भी इन टैंकों का निर्माण किया जा रहा है। शहर के ढली में दस एमएलडी का टैंक बनकर तैयार हो चुका है। पीटरहॉफ में भी जल्द ही सात एमएलडी की क्षमता वाला टैंक बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बनने से चक्कर, बालूगंज क्षेत्र के लिए चौड़ा मैदान की जगह पीटरहॉफ टैंक से पानी मिलेगा। इसके बाद अगले साल शहर को दस और नए टैंक मिल जाएंगे। पेयजल कंपनी के कम्युनिकेशन एक्सपर्ट साहिल शर्मा ने कहा कि शहर में 20 नए टैंकों का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें