फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में स्कूल खुलते ही बिगड़ा पानी का शेडयूल

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यू शिमला, खलीनी, विकासनगर क्षेत्र में तीसरे दिन भी सुबह नहीं आया पानी
विज्ञापन

गिरि से कम सप्लाई से गड़बड़ाया शेड्यूल
शिकायत के बाद दोपहर को मिली सप्लाई
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में स्कूल खुलते ही पेयजल शेड्यूल गड़बड़ा गया है। शहर के कई इलाकों में तीसरे दिन भी लोगों को पानी नहीं मिल रहा। इनमें देरी से पानी की सप्लाई दी जा रही है। न्यू शिमला, खलीनी, विकासनगर क्षेत्र में शनिवार को तीसरे दिन भी सुबह के समय पानी नहीं आया।
क्षेत्र के परेशान लोगों कंपनी के दफ्तर में फोन कर शिकायत दी। कहा कि टंकियां खाली हैं, आखिर कब पानी देंगे। बच्चों को तैयार कर स्कूल भेजना है। दोपहर के समय इन इलाकों में पानी दिया गया। विकासनगर और खलीनी में भी देरी से सप्लाई दी गई। वहीं छोटा शिमला बाजार, कसुम्पटी, निगम विहार और कनलोग क्षेत्र में शनिवार को पानी नहीं आया। यहां अब रविवार को सप्लाई दी जाएगी।
विज्ञापन

सेंट्रल जोन के तहत कमला नेहरू अस्पताल से सटे क्षेत्र में भी शनिवार को पानी नहीं दिया गया। स्कूल खुलने से सैकड़ों परिवार शिमला लौट आए हैं। इससे पानी की खपत भी बढ़ गई है। इसके अलावा जिन भवनों में कई किरायेदार हैं, वहां पानी की किल्लत हो रही है। पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि से पानी की सप्लाई घटने से शहर में पेयजल शेड्यूल गड़बड़ाया है। शनिवार को इस परियोजना से 13.81 एमएलडी पानी मिला है जो सामान्य से करीब चार एमएलडी कम है। सभी परियोजनाओं से शिमला शहर को 41.73 एमएलडी पानी मिला है, यह आम दिनों से पांच एमएलडी तक कम है। कंपनी का दावा है कि अब गिरि से सप्लाई बढ़ाई जा रही है। एक दो दिन में शहर के ज्यादातर इलाकों में नियमित पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन

बिजली कट के चलते
घटी सप्लाई : एजीएम
पेयजल कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि शुक्रवार रात गिरि में बिजली कट के चलते पंपिंग बाधित हुई थी। इसके चलते शहर को कम पानी मिला है। अब सप्लाई सामान्य हो गई है। ऐसे में लोगों को तय शेड्यूल से पानी मिलने लगेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें