चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद शिमला में ये कैसे अच्छे दिन आए। शनिवार शाम को चौड़ा मैदान जोन और छोटा शिमला जोन में पीने के पानी की सप्लाई नहीं होगी। बिजली बोर्ड ने गुम्मा और सैंज सब स्टेशनों में मरम्मत कार्य करना है।
इसके चलते गुम्मा और गिरि पेयजल योजना में सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक पानी की पंपिंग ठप रहेगी। नगर निगम आयुक्त ने शहरवासियों से पानी का किफायत से प्रयोग करने की अपील की है।
उधर, 18 मई से पहली जून तक शहर के कई क्षेत्रों में रोजाना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई ठप रहेगी। बिजली बोर्ड ने भराडी के 33/11 केवी सब स्टेशन में मरम्मत और आधुनिकीकरण का काम करना है।
आज यहां नहीं आएगा पानी
शनिवार शाम को चौड़ा मैदान जोन में बालूगंज, समरहिल, टुटू, चौड़ा मैदान, पांजडी, ओल्ड बैरियर और आसपास के क्षेत्रों तथा छोटा शिमला जोन के तहत कनलोग, लिफ्ट एरिया, बैम्लोई, न्यू लैंड इस्टेट, ठंडी कोठी, हाईकोर्ट एरिया और आसपास के क्षेत्रों में पीने का पानी नहीं आएगा।
शनिवार सुबह गुम्मा और सैंज सब स्टेशनों में बिजली बोर्ड ने मरम्मत कार्य करना है। इस कारण गुम्मा और गिरि पेयजल योजना में दिन के समय पानी की पंपिंग नहीं हो सकेगी।
उधर, 33/11 केवी सब स्टेशन भराडी में मरम्मत कार्य के चलते भराडी, डूम्मी, पवाबो, ईदगाह, टेलीग्राफ, ताराहाल, बरमू, वाकर हास्पिटल, स्नोडन और कलस्टन में 18 मई से 1 जून तक रोजाना सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।