फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त

Sat, 17 May 2014 05:30 AM IST
Shimla
विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। भाजपा के प्रधानमंत्री के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी की आंधी में हिमाचल की चार संसदीय सीटों के 30 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गई है। इसमें पूर्व सांसद और कांगड़ा संसदीय सीट के आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी डा.राजन सुशांत तक शामिल है। कांग्रेस प्रत्याशियों को छोड़कर कोई भी अपनी जमानत बचा पाने में सफल नहीं रहा। मजेदार बात तो यह है कि आठ प्रत्याशियों को एक हजार भी वोट नहीं मिले हैं। प्रदेश में आम आदमी पार्टी (आप) का किसी भी संसदीय क्षेत्र में असर नहीं रहा। प्रदेश में आप को महज दो फीसदी ही वोट मिले हैं। इसके अलावा अन्य पार्टियों और दलों को तो एक फीसदी भी वोट नहीं मिले है। इन पार्टियों का वोट प्रतिशत दशमलव में है। इसी का नतीजा रहा कि बड़े पैमाने पर प्रत्याशियों की करारी हार हुई है। कांगड़ा संसदीय सीट से सबसे अधिक 10 प्रत्याशियों की जमानत जब्त हुई है। इसके अलावा मंडी में सात, शिमला में पांच और हमीरपुर में आठ प्रत्याशी अपनी जमानत नहीं बचा पाए है। जहां भाजपा ने चारों सीटों को जीत लिया है, वहीं कांग्रेस सभी सीटों पर दूसरे नंबर पर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें