फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सस्ते राशन के डिपो में मिले रिफाइंड तेल के पैकेट में निकला पानी

Sat, 16 Jan 2021 02:14 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, सुंदरनगर (मंडी)
विज्ञापन
रिफाइंड तेल के पैकेट में तेल की जगह पानी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सलापड़ सब डिपो में उपभोक्ताओं को अनुदान पर मिलने वाले रिफाइंड तेल के पैकेट में तेल की जगह पानी निकलने का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद खाद्य आपूर्ति विभाग ने सैंपल भरे हैं। ऐसे में राशन डिपो के राशन की गुणवत्ता को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। डिपो होल्डर ने बताया कि इस तरह की शिकायत छह-सात उपभोक्ताओं की आई है। इस मामले की सूचना खाद्य आपूर्ति विभाग को दे दी गई है।

विज्ञापन


हैरानी की बात यह है कि डिपो में जो अनुदान पर रिफाइंड तेल मिल रहा है, वह देश की नामी कंपनी का ब्रांड है। ऐसे में रिफाइंड के पैकेट में पानी मिलना गंभीर चिंता का विषय है। इधर, खाद्य आपूर्ति विभाग सुंदरनगर के निरीक्षक रामस्वरूप शर्मा ने बताया कि उन्होंने मौके पर पहुंचकर डिपो होल्डर से वापस किए गए रिफाइंड के पैकेट में से दो के सैंपल भरकर शिमला स्थित प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजे हैं। करीब आधा दर्जन उपभोक्ताओं जिन्होंने रिफाइंड के पैकेट में पानी निकलने की शिकायत की है, को दूसरे नए पैकेट दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें