फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर से सटे इलाकों में हफ्ते में एक बार पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मैहली, चैली, मल्याणा, टुटू और मज्याठ के हजारों लोग परेशान, सरकार से राहत की मांग
विज्ञापन

क्रॉसर
जलशक्ति विभाग के जल भंडारण टैंक पड़े खाली
लोग बावड़ी और नालों से पानी भरने को हुए मजबूर
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में शहर से सटे इलाकों में पेयजल संकट गहरा गया है। नगर निगम से सटे इन इलाकों में अब हफ्ते में एक बार ही पानी की सप्लाई मिल रही है। गर्मी की शुरुआत में ही इन इलाकों में पानी के लिए मारामारी मचनी शुरू हो गई है।
शहर के मैहली, चैली, मल्याणा, टुटू और मज्याठ क्षेत्र के हजारों उपभोक्ताओं को आजकल पांचवें तथा छठे दिन पानी की सप्लाई दी जा रही है। हालत यह है कि लोग अब बावड़ियों और नालों से पानी भरने को मजबूर हो गए हैं। शहर से सटे मैहली में जलशक्ति विभाग के करीब 950 पेयजल उपभोक्ता हैं। यहां विभाग की कोई पेयजल योजना नहीं है। विभाग पेयजल कंपनी से ही अपने टैंक के लिए पानी लेता है और फिर इन उपभोक्ताओं को इसकी सप्लाई देता है।
विज्ञापन

शहर में पानी की राशनिंग के चलते अब जलशक्ति विभाग के टैंक में तीसरे दिन चंद घंटे के लिए पानी मिल रहा है। टैंक न भरने से विभाग अगली सप्लाई मिलने पर ही उपभोक्ताओं को पानी दे रहा है। इलाके में पांचवें और छठे दिन सप्लाई हो रही है। मल्याणा, चैली में भी यही हाल है। टुटू, मज्याठ में भी पांचवें और छठे दिन पानी आ रहा है। यहां भी जलशक्ति विभाग के ही ज्यादा उपभोक्ता हैं। विभाग घंडल योजना से पानी उठाता है, लेकिन सही संचालन न होने के कारण इलाके में पांचवें दिन पानी आ रहा है। इसके अलावा कई उपभोक्ताओं को कंपनी से पानी लेकर सप्लाई देते हैं। लेकिन उसकी सप्लाई भी चौथे दिन में जा रही है। मज्याठ पार्षद दिवाकर शर्मा ने कहा कि इलाके में पांचवें दिन जलशक्ति का पानी मिल रहा है।
सड़कें हैं नहीं, कैसे मंगवाए टैंकर
मैहली के निचले इलाकों में सड़कें तक नहीं हैं। ऐसे में लोग चाहकर भी पानी के टैंकर नहीं मंगवा पा रहे हैं। लोगों का कहना है कि इन इलाकों के लिए पानी की सप्लाई बढ़ानी चाहिए। क्षेत्र के कनिष्ठ अभियंता सूरज पठानिया ने कहा कि कंपनी से पानी लेकर इस इलाके में सप्लाई देते हैं। इन दिनों पांचवें दिन पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन

वोल्टेज के चलते घटी सप्लाई : अभियंता
जलशक्ति विभाग के सहायक अभियंता दिनेश भारद्वाज ने बताया कि वोल्टेज की दिक्कत के चलते कुछ दिन पहले सप्लाई घटी थी। दावा किया कि अब एक दिन छोड़कर इलाके में पानी दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें