फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजधानी में आज से महंगा होगा पानी, कूड़ा शुल्क के लिए भी ढीली होगी जेब

विज्ञापन
विज्ञापन
पानी बिलों में दस फीसदी तक का इजाफा, कूड़ा शुल्क के लिए भी ढीली करनी होगी जेब,
विज्ञापन

उपभोक्ताओं को देना होगा 97 रुपये कू ड़ा शुल्क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में कूड़ा शुल्क और पेयजल बिल जमा करवाने के लिए शहरवासियों को आज से जेब और ढीली करनी पड़ेगी। पहली अप्रैल से कूड़ा शुल्क और पानी के बिलों में दस फीसदी का इजाफा होने जा रहा है। इसकी साथ पानी की नई दरें लागू हो जाएंगी।
घरेलू उपभोक्ताओं को 88 रुपये की जगह अब 97 रुपये कूड़ा शुल्क चुकाना पड़ेगा। इसी तरह दुकानों, ढाबों, होटलों, रेस्तरां, स्कूल, बैंक, सरकारी महकमों आदि को भी पहले से दस फीसदी ज्यादा कूड़ा शुल्क भरना होगा। नगर निगम पूरे साल का कूड़ा शुल्क एकसाथ जमा करवाने पर दस से सौ रुपये तक का डिस्कांउट भी देगा। मई महीने में लोगों को अप्रैल के बढ़े हुए बिल जारी किए जाएंगे। इसी तरह दो साल बाद शहर में पानी की दरें भी दस फीसदी बढ़ने वाली हैं।
विज्ञापन

सरकार के निर्देशानुसार हर साल पेयजल दरों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होती है। बीते साल कोरोना के कारण पेयजल दरें नहीं बढ़ाई गईं थीं। लेकिन इस बार दस फीसदी की बढ़ोतरी तय है। हालांकि छह अप्रैल को होने वाली पेयजल कंपनी के निदेशक मंडल की बैठक में इस पर अंतिम फैसला लिया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक कंपनी जनता को कोई रियायत नहीं देगी। शहर में 35 हजार पेयजल उपभोक्ता हैं जिन्हें अब ज्यादा बिल देना होगा। कंपनी के स्वतंत्र निदेशक दिग्विजय चौहान ने कहा कि सरकार के निर्देशानुसार पेयजल बिलों में दस फीसदी की बढ़ोतरी होगी। इस पर निदेशक मंडल की बैठक में फैसला लिया जाएगा।
नहीं बढ़ेगा टैक्स, आज से जारी होंगे बिल
शहरवासियों को प्रॉपर्टी टैक्स के बिल वीरवार से जारी करने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। राहत यह है कि इस बार टैक्स में कोई बढ़ोतरी नहीं हो रही। बीते साल की तरह ही लोगों को टैक्स के बिल जारी होंगे। लोग ऑनलाइन या ऑफलाइन बिल का भुगतान कर सकते हैं। 15 दिन में बिल देने पर 10 फीसदी छूट मिलेगी। शहर में 29 हजार से अधिक भवन मालिकों को टैक्स के बिल जारी हो रहे हैं।
विज्ञापन

बिजली और शराब के रेट में फिलहाल बढ़ोतरी नहीं
शहरवासियों के लिए राहत यह है कि इस महीने से बिजली सेस और शराब सेस में बढ़ोतरी नहीं होगी। नगर निगम ने सेस बढ़ोतरी का प्रस्ताव सरकार को भेजा है लेकिन इस पर मंजूरी आना बाकी है। ऐसे में अप्रैल से इसे लागू करने की उम्मीद कम है। निगम के प्रस्ताव के अनुसार बिजली की प्रति यूनिट खपत पर 10 की जगह 20 पैसे एमसी सेस वसूलने की तैयारी है। इसी तरह शराब की प्रति बोतल बिक्री पर दो की जगह पांच रुपये सेस वसूला जा सकता है।
किसका कितना होगा कूड़ा शुल्क
श्रेणी वर्तमान शुल्क नया शुल्क
घरेलू उपभोक्ता 88 रुपये 97 रुपये
दुकानें 242 रुपये 266 रुपये
शराब ठेके, सब्जी दुकान
मीट शॉप, ढाबा 605 रुपये 665 रुपये
पेयजल बिल कितना बढ़ेगा
घरेलू उपभोक्ता
पानी की खपत वर्तमान दरें नई दरें
0 से 20 किलोलीटर 15.95 17.54 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर 27.50 30.25 रुपये प्रति किलोलीटर
व्यावसायिक उपभोक्ता
0 से 20 किलोलीटर 44 48.40 रुपये प्रति किलोलीटर
21 से 30 किलोलीटर 69.19 76.10 रुपये प्रति किलोलीटर
(नोट: एक किलोलीटर यानि एक हजार लीटर पानी)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें