फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
शिमला। शहर में अगले दो-तीन दिन तक पानी की किल्लत जारी रह सकती है। गिरि पेयजल परियोजना में खराब पड़ी पंपिंग मशीनरी ठीक करने का काम अभी शुरू नहीं हो पाया है। पेयजल कंपनी के अनुसार बुधवार को एक मशीन पहुंच गई है। वीरवार को इसे लगाने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी नई मशीन भी एक-दो दिन में पहुंच जाएगी। इस हफ्ते के अंत तक इसे भी स्थापित कर दिया जाएगा। इसके बाद शहर के लिए पानी की सप्लाई सुचारु हो पाएगी। ऐसे में शहर में अभी तीसरे दिन ही पानी मिलेगा। बुधवार को गिरि पेयजल परियोजना से शिमला शहर के लिए 10 एमएलडी पानी मिला। यह सामान्य से करीब आठ एमएलडी कम है। सभी परियोजनाओं से शहर के लिए 37.57 एमएलडी पानी मिल पाया है। इसके चलते शहर के कई इलाकों में बुधवार को पानी नहीं दिया गया। कंपनी के एजीएम अनिल जसवाल ने बताया कि गिरि पेयजल परियोजना में खराब पड़ी पंपिंग मशीनरी को बदलने का काम शुरू किया जा रहा है।
आज यहां आएगा पानी
हाउसिंग बोर्ड कालोनी संजौली, कनलोग, न्यू शिमला, खलीनी, लोअर बाजार, कृष्णानगर, रामबाजार, टूटीकंडी, बालूगंज, यूएस क्लब, कैलस्टन, भराड़ी क्षेत्र में पानी की सप्लाई नहीं दी गई। पेयजल कंपनी के अनुसार इन इलाकों में वीरवार को सबसे पहले पानी दिया जाएगा। इंजनघर में भी बुधवार को देरी से सप्लाई दी गई।
विज्ञापन

यहां नहीं मिलेगी सप्लाई
पेयजल कंपनी के अनुसार गिरि पेयजल परियोजना से पानी की सप्लाई न बढ़ने के कारण वीरवार को भी शहर के कई इलाकों में पानी नहीं दिया जाएगा। संजौली के लक्ष्मी नारायण मंदिर एरिया, चौड़ा मैदान, फागली, नाभा, रामनगर, अनाडेल, घोड़ाचौकी, कामनादेवी, समरहिल, टुटू सेंट्रल जोन के कैथू क्षेत्र में वीरवार को पानी नहीं आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें