शिमला। राजधानी शिमला में दिनभर बादलों की लुकाछिपी जारी रही। सुबह से ही आसमान में बादल छाए रहे। दोपहर बाद करीब दो बजे आसमान में एकाएक काले बादल घिर आए और हवा के साथ बर्फ के फाहे गिरे।
विज्ञापन
मौसम के रुख में आए बदलाव का शिमला पहुंचे सैलानियों ने खूब लुत्फ उठाया। बर्फ के फाहे गिरते ही रिज मैदान पर सैलानी झूम उठे। हालांकि, ढाई बजे के बाद धूप खिल गई।