फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: गहराया जलसंकट, राष्ट्रपति निवास और स्कूलों टैंकरों से दी गई आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
कंपनी के दावे फेल, शहर के कई इलाकों में पानी की अघोषित राशनिंग, अब तीसरे दिन आ रहा पानी
विज्ञापन

20 टैंकरों से बुधवार को दी गई पानी की आपूर्ति
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में हफ्ते में छह दिन पानी देने के पेयजल कंपनी के दावे फेल हो गए हैं। शहर के कई इलाकों में पानी की अघोषित राशनिंग शुरू हो गई है।
सेंट्रल जोन, चौड़ा मैदान और छोटा शिमला जोन के कई इलाकों में अब तीसरे दिन पानी आ रहा है। यही नहीं, तीसरे दिन भी कई जगह कम प्रेशर से लोगों को पानी मिल रहा है। हालत यह है कि शहर में अब टैंकरों से भी पानी की आपूर्ति शुरू कर दी गई है। शाम 5:00 बजे तक बुधवार को कंपनी के पास 20 टैंकरों की मांग पहुंची। इनमें राष्ट्रपति निवास छराबड़ा समेत शहर के डीएवी लक्कड़ बाजार, कृष्णानगर और लालपानी स्कूल के लिए दोपहर के समय टैंकर भेजकर पानी की आपूर्ति दी गई। कई स्कूलों में पानी की कमी के चलते शौचालय तक बंद करने पड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्कूल पानी के टैंकर मंगवा रहे हैं, लेकिन यह आपूर्ति भी देरी से मिल रही है। कंपनी के अनुसार मैदानी इलाकों में गर्मियां बढ़ने से शहर में सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इससे पेयजल खपत भी बढ़ी है। सभी परियोजनाओं से बुधवार को 42 एमएलडी पानी की आपूर्ति मिली है लेकिन खपत बढ़ने के कारण सभी इलाकों में पानी देना मुश्किल हो रहा है। कंपनी पेयजल शेड्यूल में बदलाव की भी तैयारी कर रही है। कंपनी के एजीएम पीपी शर्मा ने कहा कि सभी वार्डाें में तय शेड्यूल के अनुसार पानी देने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें