फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पानी का बिल अब केवल मीटर रीडिंग पर

Tue, 14 Jun 2016 10:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
water meter
विज्ञापन
पानी के बिल के नाम पर शहर के लोगों को अब चपत नहीं लगेगी। लोग जितना पानी इस्तेमाल करेंगे, अब उसी के हिसाब से बिल जारी होगा। एमसी अब पानी के अनुमानित बिल जारी नहीं कर सकेगा। शहर में एएमआर (ऑटोमेटिक मीटर रीडिंग) व्यवस्था लागू करने की तैयारियां शुरू हो गई हैं। पानी के सारे पुराने मीटर बदले जा रहे हैं। ऑटोमेटिक मीटर पानी के इस्तेमाल के हिसाब से रीडिंग देगा और एमसी बिल जारी करेगा।
विज्ञापन


खास बात यह है कि शहर में पानी की आपूर्ति करने और बिल जनरेट करने का काम देखने वाला नगर निगम मीटर नहीं बदलेगा, सरकार की हाई पावर कमेटी ने मीटर बदलने का काम आईपीएच को सौंपने का फैसला लिया है। शहर में पानी के 23 हजार घरेलू और 7 हजार व्यवसायिक मीटरों को जल्द ही एएमआर में बदल दिया जाएगा।

नगर निगम को अमृत मिशन के तहत मिली ग्रांट से यह काम होगा। इस काम के लिए नगर निगम करीब 12 करोड़ रुपये आईपीएच को देगा। पहले चरण में शहर के करीब सात हजार कमर्शियल मीटर बदले जाएंगे। दूसरे चरण में 23 हजार घरेलू मीटर बदलने का काम शुरू किया जाएगा। मीटर बदलने के लिए टेंडर किए जाएंगे।
विज्ञापन


आईपीएच बदलेगा मीटर, एमसी देगा पैसा
शहर में पानी के एएमआर मीटर लगाने का काम आईपीएच करेगा। हाई पावर कमेटी की बैठक में यह फैसला हुआ है। काम जल्द शुरू हो सके इसके लिए नगर निगम अमृत मिशन के तहत मिला पैसा आईपीएच को ट्रांसफर कर देगा। - पंकज राय, आयुक्त, नगर निगम शिमला

बल्क मीटर बदलने की भी योजना
शहर को पानी की सप्लाई करने वाली योजनाओं से कितना पानी मिला, इसकी सटीक जानकारी हासिल करने के लिए नगर निगम इसी योजना के तहत स्टोरेज टैंकों में बल्क मीटर लगाने जा रहा है। मीटर लगने के बाद रोजाना शहर को मिलने वाले पानी का सही आंकड़ा प्राप्त हो सकेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें