फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla News: विश्वकप फाइनल के लिए मालरोड पर लगेगी एलईडी स्क्रीन, महापौर ने दिए निर्देश

Sat, 18 Nov 2023 12:29 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला

सार

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस रोमांचक मुकाबले को देखने मालरोड पहुंच सकते हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री को इसके लिए न्योता भी देने जा रहे हैं।
विज्ञापन
मालरोड शिमला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच रविवार को होने वाला क्रिकेट का विश्वकप फाइनल मैच राजधानी के मालरोड पर भी देखने को मिलेगा। वीकेंड पर शिमला आने वाले हजारों सैलानियों और शहर के लोगों को खिताबी मुकाबले का रोमांच दिखाने के लिए नगर निगम मालरोड पर बड़ी एलईडी स्क्रीन लगाने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गई हैं।

विज्ञापन


टाउनहॉल के आसपास यह स्क्रीन लगाई जा रही है। यहां लोगों के बैठने के लिए कुर्सियों की भी व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू भी इस रोमांचक मुकाबले को देखने मालरोड पहुंच सकते हैं। नगर निगम महापौर सुरेंद्र चौहान मुख्यमंत्री को इसके लिए न्योता भी देने जा रहे हैं।

महापौर के अनुसार वीकेंड पर हजारों सैलानी भी शिमला आते हैं। इस बार रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दोपहर दो बजे विश्वकप का फाइनल मुकाबला शुरू होगा। ऐसे में सबकी नजरें मैच पर रहेंगी।
विज्ञापन


अभी रिज और मालरोड पर दूसरी एलईडी स्क्रीनें लगी हैं लेकिन इन पर मैच का प्रसारण नहीं किया जाता। नगर निगम इस मुकाबले के लिए एलईडी स्क्रीन लगाने जा रहा है। महापौर सुरेंद्र चौहान ने कहा कि इस रोमांचक मुकाबले के लिए स्क्रीन लगाई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें