फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में मूसलाधार बारिश, दर्जनों सड़कें बंद, दो गोशालाएं ढहीं

Mon, 30 Sep 2019 02:41 PM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देवभूमि हिमाचल में सोमवार को चौथे दिन भी मूसलाधार बारिश और बर्फबारी का दौर जारी रहा। कुल्लू के रोहतांग में आठ सेंटीमीटर बर्फबारी रिकॉर्ड की गई जबकि बारालाचा, कुंजुम दर्रा समेत ऊंची चोटियां भी ताजा बर्फ से सफेद हो गई हैं।

विज्ञापन


चंबा के पांगी और भरमौर की चोटियों पर भी हल्का हिमपात हुआ है। लगातार बारिश और चोटियों पर हिमपात से पारा पांच डिग्री लुढ़क गया है जिससे ऊंचे इलाकों में शीतलहर बढ़ गई है। बारिश से भी लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। 

भुंतर और शिमला में हवाई उड़ाने नहीं हो पाईं

- फोटो : अमर उजाला
देश भर में छोटी-बड़ी दर्जनों सड़कें अब भी यातायात के लिए बंद हैं। भुंतर और शिमला में हवाई उड़ानें ठप हैं। कांगड़ा जिला के नगरोटा में दो गोशालाएं ढह गई हैं जबकि सेब सीजन प्रभावित होने से बागवान परेशान हैं।

गिरि नदी में पानी की मात्रा अधिक होने और ददाहू के पास जटौन बैराज में 98 मिलीमीटर बारिश होने से दस गेटों में से पांच गेटों को खोलना पड़ा है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने छह अक्तूबर तक हिमाचल में मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान जताया है। अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में प्रदेश से मानसून विदा होने के आसार हैं। 

कहां कितनी बारिश

rain shimla - फोटो : अमर उजाला
राजगढ़             75
पांवटा साहिब     71
देहरागोपीपुर         54
नादौन                 51
सोलन                 49
पच्छाद                 48
कंडाघाट                 45
नाहन                 41
घुमारवीं                 35
हमीरपुर                 29
धर्मशाला             28
शिमला                 21 
ऊना                     20 

मानसून सीजन में 10 फीसदी कम बरसे बादल

- फोटो : अमर उजाला
प्रदेश में मानसून सीजन के दौरान पहली जून से 30 सितंबर तक सामान्य से 10 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। इस अवधि के दौरान प्रदेश में सामान्य बारिश 763 मिलीमीटर मानी गई है, जबकि अभी तक 686 मिलीमीटर बारिश ही हुई है। बिलासपुर, हमीरपुर, कुल्लू, शिमला और ऊना जिला में सामान्य से ज्यादा बादल बरसे हैं।

बिलासपुर में सामान्य से 27 फीसदी, हमीरपुर में 13, कुल्लू में 11, शिमला में 6 और ऊना में 9 फीसदी ज्यादा बारिश रिकार्ड हुई है। चंबा में सामान्य से 45 फीसदी, कांगड़ा में 18, किन्नौर में 52, लाहौल-स्पीति में 56, मंडी में 12, सिरमौर में 15 और सोलन में 14 फीसदी कम बारिश हुई है। सितंबर में प्रदेश भर में सामान्य से 28 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

- फोटो : अमर उजाला
केलांग          5.2
कल्पा             9.8
कुफरी         10.0
मनाली          10.8
डलहौजी      11.7
शिमला         12.9
पालमपुर         15.5
चंबा         16.0
भुंतर             16.3
धर्मशाला         16.4
सोलन          16.5
मंडी         17.1
कांगड़ा         18.0
सुंदरनगर       18.9
ऊना          20.0
हमीरपुर     20.1
बिलासपुर     20.4
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें