ऊना में गर्मी से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
उधर, शनिवार को राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। धूप खिलने से अधिकतम तापमान में सामान्य से तीन डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज हुई। शनिवार को ऊना में अधिकतम तापमान 41.2, बिलासपुर में 39.0, हमीरपुर में 38.4, सुंदरनगर में 38.2, कांगड़ा में 37.6, चंबा में 37.0, भुंतर में 36.2, नाहन में 33.8, सोलन में 33.0, धर्मशाला में 30.6, शिमला में 27.8, कल्पा में 23.7 और डलहौजी में 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ।
उधर, अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होने के साथ ही न्यूनतम तापमान भी बढ़ गया है। शुक्रवार रात को मंडी में न्यूनतम तापमान 22.1, हमीरपुर में 21.3, बिलासपुर में 21.0, ऊना में 20.7, नाहन में 20.4, शिमला में 17.2, धर्मशाला में 16.8 और मनाली में 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। रविवार से मौसम में आने वाले संभावित बदलाव से मैदानी क्षेत्रों को गर्मी से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।